फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   All is depend on god

महाभारत युद्ध के अंतिम दिन ऐसा क्या हुआ जो अर्जुन के होश उड़ गए

Thu, 17 Sep 2015 01:42 PM IST
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी Updated Thu, 17 Sep 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
All is depend on god

महाभारत युद्ध चल रहा था। अर्जुन के सारथी श्रीकृष्ण थे। जैसे ही अर्जुन का बाण छूटता, कर्ण का रथ कोसों दूर चला जाता। जब कर्ण का बाण छूटता, तो अर्जुन का रथ सात कदम पीछे चला जाता। श्रीकृष्ण ने अर्जुन के शौर्य की प्रशंसा के स्थान पर कर्ण के लिए हर बार कहा कि कितना वीर है यह कर्ण? जो हमारे रथ को सात कदम पीछे धकेल देता है।

विज्ञापन


अर्जुन बड़े परेशान हुए। कृष्ण से वह पूछ बैठे, हे वासुदेव! यह पक्षपात क्यों? मेरे पराक्रम की आप प्रशंसा नहीं करते एवं मात्र सात कदम पीछे धकेल देने वाले कर्ण को बारंबार वाहवाही देते हैं। श्रीकृष्ण बोले, अर्जुन तुम जानते नहीं। तुम्हारे रथ पर महावीर हनुमान एवं स्वयं मैं वासुदेव कृष्ण विराजमान हूं।
विज्ञापन


पढ़ें, सुख और उन्नति के लिए वास्तु के अनुसार ऐसे घर में बैठाएं गणपति
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि हम दोनों न होते, तो तुम्हारे रथ का अभी अस्तित्व भी नहीं होता। इस रथ को सात कदम भी पीछे हटा देना कर्ण के महाबली होने का परिचायक है। यह सुनकर अर्जुन को ग्लानि हुई।

प्रत्येक दिन अर्जुन जब युद्ध से लौटते, तो श्रीकृष्ण पहले उतरते, फिर सारथी धर्म के नाते अर्जुन को उतारते। अंतिम दिन कृष्ण बोले, अर्जुन! तुम पहले उतरो रथ से और थोड़ी दूरी तक जाओ। भगवान के उतरते ही घोड़ा सहित रथ भष्म हो गया। अर्जुन आश्चर्यचकित थे।


पढ़ें, मेंहदीपुर बालाजी की यह 14 बातें जानकर ही जाएं बालाजी के दरबार में


भगवान बोले, पार्थ! तुम्हारा रथ तो कभी का भस्म हो चुका था। भीष्म, कृपाचार्य, द्रोणाचार्य और कर्ण के दिव्यास्त्रों से यह कभी का नष्ट हो चुका था। मेरे संकल्प ने इसे युद्ध समापन तक जीवित रखा था।

अपनी विजय पर गर्वोन्नत अर्जुन के लिए गीता सुनने के बाद इससे बढ़कर और क्या उपदेश हो सकता था कि सब कुछ भगवान का किया हुआ है। वह तो निमित्त मात्र था। काश, हमारे अंदर का अर्जुन इसे समझ पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed