फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shubho Mahalaya Amavasya 2020: Wishes, Quotes, Images, Messages, Wallpapers, Slogan, Poster, Greetings, WhatsApp Facebook Status in Hindi

Shubho Mahalaya Wishes 2020: आज है महालया अमावस्या, इस मौके पर दोस्तों रिश्तेदारों को भेजें शुभकामनाएं

Thu, 17 Sep 2020 03:33 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Sep 2020 03:33 PM IST
सार

  •  इस बार महालया अमावस्या के खत्म होने बाद शारदीय नवरात्रि आरंभ नहीं होंगे। अधिकमास के कारण शारदीय नवरात्रि एक महीने की देरी से शुरू होंगे। 
  • महालया का पर्व बंगाली समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है।

विज्ञापन
Shubho Mahalaya Amavasya 2020: Wishes, Quotes, Images, Messages, Wallpapers, Slogan, Poster, Greetings, WhatsApp Facebook Status in Hindi
शुभो महालया 2020: महालया पर्व अश्विन मास में पितृपक्ष के समापन और नवरात्रि के शुभारंभ को माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shubho Mahalaya 2020 Wishes, Quotes, Images, Slogan, Poster, Greetings, Messages in Hindi: महालया पर्व अश्विन मास में पितृपक्ष के समापन और नवरात्रि के शुभारंभ को माना जाता है। महालय पर्व 16 दिनों तक पितरों को तर्पण देने के बाद उनकी विदाई की जाती है। लेकिन इस बार महालया अमावस्या के खत्म होने बाद शारदीय नवरात्रि आरंभ नहीं होंगे। अधिकमास के कारण शारदीय नवरात्रि एक महीने की देरी से शुरू होंगे। ऐसे में इस बार महालया का त्योहार 17 सितंबर को है। प्रत्येक साल अश्विन मास की अमावस्या तिथि जिसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है। इसके बाद से भगवान श्रीविष्णु की आराधना के लिए श्रेष्ठ कहे जाने वाले मलमास का आरंभ अधिकमास आश्विन शुक्लपक्ष 18 सितंबर से आरंभ हो रहा है जो अधिक मास आश्विन कृष्णपक्ष अमावस्या 16 अक्टूबर तक चलेगा। 

विज्ञापन


महालया का पर्व बंगाली समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। महालया का इंतजार बड़े ही उत्साह के साथ किया जाता है। दरअसल प्रत्येक वर्ष पितृपक्ष केआखिर दिन में महालया पर देवी दुर्गा की पूजा और आराधना कर उन्हें धरती पर आने की प्रार्थना की जाती है और इसके बाद ही नौ दिनों तक शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। लेकिन इस बार अधिकमास के कारण शारदीय नवरात्रि का पर्व 17 अक्टूबर से आरंभ होकर 25 अक्टूबर तक रहेगा। 
विज्ञापन


Happy Vishwakarma Puja 2020: विश्वकर्मा जयंती के मौके पर भेजें शुभकामना संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


महालया की मान्यताएं Shubho Mahalaya Wishes 2020
मान्यता है कि महालया अमावस्या जिसे सर्वपितृ पक्ष की अमावस्या भी कहते हैं। इसी दिन अमावस्या पर देवी दुर्गा धरती पर प्रगट होकर दुष्टों और पापियों का संहार किया था। इसी तिथि पर सभी लोग पितृपक्ष के समाप्ति के बाद देवी दुर्गा का आवहन कर उन्हें नौ दिनों तक पृथ्वी पर बुलाने का आग्रह करते हैं। इसी बाद देवी दुर्गा नौ दिनों तक धरती पर प्रगट होकर भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। 

अधिमास लगने के कारण इस बार शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से होंगे आरंभ
इस साल नवरात्रि पर्व 17 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे जो 25 अक्टूबर तक चलेगा। राम नवमी 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र पर्व शुरू होता है जो नवमी तिथि तक चलते हैं। 


महालया 2020 की शुभकामना संदेश Shubho Mahalaya Wishes 2020

मां शक्ति का वास हो, संकटों का नाश हो, हर घर में सुख-शांति का वास हो, जय माता दी! महालया की बहुत शुभकामनाएं

महालया अमावस्या के शुभ अवसर पर आपके और आपके पूरे परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं

चारि दिके शिउली फुलेर गोंधो, अक्षर मेघ, काश फुलेर बॉन, ढाकर बजना जनन डिचे मेर आगमों. सुभो महालया


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed