फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   shubh muhurat and importance of ganpati visarjan

गणपति विसर्जन 2018 : 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ'

Sun, 23 Sep 2018 07:53 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
shubh muhurat and importance of ganpati visarjan
गणपति महोत्सव
प्रथम पूज्य भगवान गणपति की 10 दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद आज 11वें दिन अनंत चतुर्दशी को उनकी भव्य विदाई की जाएगी। देश-विदेश में आज गणपति के भक्त अपने देवता को विदाई देने के लिए नदी, सरोवर, समुद्र आदि में विसर्जित करने के लिए पहुंचेंगे। महाराष्ट्र में जिस समय भक्तगण अपने पूज्य देवता को बैंड-बाजे के साथ नाचते-झूमते विदाई देने के लिए निकलते हैं, उस समय पूरा रास्ता गणपतिमय हो जाता है। हर तरफ सिर्फ एक आवाज गूंजती है गणपति बप्पा मोरया...।
विज्ञापन


गणपति विसर्जन का महत्व
सनातन परंपरा में गणपति पूजन का विशेष स्थान है। किसी भी देवता की पूजा या शुभ कार्य का शुभारंभ गणपति पूजन के साथ ही होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की कथा सुनाने के पश्चात् देवाधिदेव श्री गणेश जी का तेज शांत करने के लिए उन्हें सरोवर में स्नान करवाया था। उस दिन अनंत चतुर्दशी थी और तभी से इस पावन दिन गणपति को पवित्र सरोवर, नदी और समुद्र आदि में विसर्जित करने की परंपरा शुरू हुई।
विज्ञापन


गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त
13 सितंबर से शुरू हुए गणेशोत्सव के बाद गणपति की विदाई करने के लिए कुछ लोग तीसरा, पांचवा और सातवां दिन चुनते हैं। वहीं अधिकांश लोग गणपति को अनंत चतुर्दशी के पावन दिन विदा करते हैं। आज अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का शुभ समय प्रात: 23 सितंबर को सुबह प्रात: 07: 49  से दोपहर 12:19  तक और दोपहर 01:49 से दोपहर 03:19 तक है। इसी तरह गणपति के भक्त सायंकाल 06:19  से रात 10:49  तक और रात्रि 01:49 से 03:19 मिनट तक अपने पूज्य देवता की विदाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed