फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sheetala Ashtami 2020 vrat importance and significance

Sheetala Ashtami Vrat: शीतलाष्टमी व्रत आज, जानिए महत्व और मान्यताएं

Mon, 16 Mar 2020 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Mar 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
Sheetala Ashtami 2020 vrat importance and significance
शीतलाष्टमी 2020 पूजा विधि
चैत्र माह की कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को शीतलाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस बार यह व्रत 16 मार्च को है। शीतलाष्टमी का त्योहार होली संपन्न होने के आठवें दिन बाद मनाया जाता है। शीतला अष्टमी पर मां शीतला देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। शीतला अष्टमी को बसौड़ा, लसौड़ा आदि नामों से जाना जाता है। यह व्रत विशेषकर राजस्थान में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन


रोगों से मुक्ति प्रदान करता है शीतलाष्टमी की व्रत
हिंदू धर्म में शीतला माता को एक प्रमुख हिंदू देवी के रूप में पूजा जाता है। शीतला माता के बारे में स्कंद पुराण में विस्तार से बताया गया है। मान्यता है कि शीतला माता चेचक जैसे रोगों से लोगों की मुक्ति प्रदान करती हैं। मां शीतला देवी के स्वरूप में वह हाथों में कलश, सूप, झाडू और नीम के पत्ते धारण करते हुए गर्दभ में सवार अभय मुद्रा में दिखती हैं। 
विज्ञापन


शीतला अष्टमी पूजन विधि
शीतली अष्टमी का व्रत अन्य दूसरे किसी व्रत या उपवास से एकदम भिन्न होता है। शीतलाष्टमी के एक दिन पहले यानी सप्तमी तिथि पर देवी को भोग लगाने के लिए भोग तैयार किया जाता है। फिर इस बासी भोग को अष्टमी तिथि पर देवी को भोग लगाया जाता है जिसे बसौड़ा कहा जाता है। शीतलाष्टमी पर मां की विधिवत पूजा अर्चना और शीतलाष्टक का पाठ पढ़ा जाता है। पूजा संपन्न होने के बाद घर के सदस्यों और आस-पास लोगों के बीच मां के प्रसाद बसौड़ा का वितरण किया जाता है। मान्यता के अनुसार हर साल जो भी भक्त इस व्रत को रखता है और विधिवत पूजा करता है मां शीतला उसके सभी शीतला जनित दोष को दूर करे उन्हें ज्वर, चेचक, नेत्र विका आदि रोगों से दूर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यताएं और महत्व
शास्त्रों में बताया गया है कि चैत्र, बैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मां शीतला देवी की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता के अनुसार आज भी अष्टमी के दिन कई घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है और सभी भक्त ख़ुशी-ख़ुशी प्रसाद के रूप में बासी भोजन का ही आनंद लेते हैं। इसके पीछे तर्क यह है कि इस समय से ही बसंत की विदाई होती है और ग्रीष्म का आगमन होता है, इसलिए अब यहां से आगे हमें बासी भोजन से परहेज करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed