फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shardiya Navratri 2020 8th day of navratri mahagauri ki aarti

Navratri 2020: महाष्टमी के दिन करें महागौरी की आरती, पापों और कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Sat, 24 Oct 2020 07:34 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 24 Oct 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 8th day of navratri mahagauri ki aarti
शारदीय नवरात्रि 2020: महागौरी की आरती - फोटो : सोशल मीडिया

नवरात्रि का पावन पर्व समाप्ति की ओर है। यह पर्व 17 अक्तूबर से शुरु हुआ था और 25 अक्तूबर को समाप्त होगा। 24 तारीख को महा अष्टमी है इसे दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। महागौरी माता की पूजा से भक्तों के सभी तरह के पाप और कष्ट दूर हो जाते है। महाष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विधान है। नवरात्रि के सातवें दिन मां महागौरी की यह आरती अत्यंत जरूरी होती है -

विज्ञापन


महागौरी की आरती
जय महागौरी जगत की माया ।
जया उमा भवानी जय महामाया ।।
 
हरिद्वार कनखल के पासा ।
महागौरी तेरा वहां निवासा ।।
 
चंद्रकली ओर ममता अंबे ।
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे ।।
 
भीमा देवी विमला माता ।
कौशिकी देवी जग विख्याता ।।
 
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा ।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ।।
 
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया ।
उसी धुएं ने रूप काली बनाया ।।
 
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया ।
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ।।
 
तभी मां ने महागौरी नाम पाया ।
शरण आनेवाले का संकट मिटाया ।।
 
शनिवार को तेरी पूजा जो करता ।
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ।।
 
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो ।
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो ।।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed