फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sharad Purnima 2020 date time and importance

Sharad Purnima 2020: 30 अक्तूबर को है शरद पूर्णिमा, इस दिन चंद्र दर्शन से दूर होगी दरिद्रता

Wed, 21 Oct 2020 07:01 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 21 Oct 2020 07:01 AM IST
सार

  • 30 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा है।
  • शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की किरणों अमृत की तरह होती हैं। इस दिन रात को खीर बनाकर खुले आसमान में रखकर सुबह उसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है।

विज्ञापन
Sharad Purnima 2020 date time and importance
shrarad purnima 2020: चंद्रमा की किरणें जब पेड़ पौधों और वनस्पतियों पर पड़ती हैं तो उनमे भी अमृत्व का संचार हो जाता है।

विस्तार

Sharad Purnima 2020: शास्त्रों में हर माह आने वाली पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को विशेष लाभकारी माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विनमास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा का नाम दिया गया है। शरद ऋतु के आरंभ होने की वजह से यह पूर्णिमा शरद पूर्णिमा कहलाती है। शरद पूर्णिमा सालभर में आने वाली सभी पूर्णिमाओं में खास मानी गई है। इस बार शरद पूर्णिमा जिसे कोजगारी पूर्णिमा कहते हैं 30 अक्तूबर को है। मान्यता है इस दिन चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर पृथ्वी पर अमृत की वर्षा करते हैं। शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की किरणों अमृत की तरह होती हैं। इस दिन रात को खीर बनाकर खुले आसमान में रखकर सुबह उसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है। माना जाता है कि इससे रोग मुक्ति होती है और व्यक्ति दीर्घायु होता है।
विज्ञापन


शरद पूर्णिमा का महत्व Sharad Purnima 2020
चंद्रमा की किरणें जब पेड़ पौधों और वनस्पतियों पर पड़ती हैं तो उनमे भी अमृत्व का संचार हो जाता है। इसीलिए इस दिन खीर बना कर खुले आसमान के नीचे मध्य रात्रि में रखने का विधान है। रात में चन्द्र कि किरणों से जो अमृत वर्षा होती है, उसके  फल स्वरुप वह खीर भी अमृत सामान हो जाती है। उसमें चंद्रमा से जनित दोष शांति और आरोग्य प्रदान करने क्षमता स्वतः आ जाती है। यह प्रसाद ग्रहण करने से प्राणी मानसिक कष्टों से मुक्ति पा लेता है। यह भी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को देवी लक्ष्मी स्वर्गलोग से धरती पर आती हैं और वे घर-घर जाकर सबको वरदान देती हैं, किन्तु जो लोग दरवाजा बंद करके सो रहे होते हैं, वहां से लक्ष्मी जी दरवाजे से ही वापस चली जाती है। तभी शास्त्रों में इस पूर्णिमा को जागर व्रत, यानी कौन जाग रहा है व्रत भी कहते हैं। इस दिन की लक्ष्मी पूजा सभी कर्जों से मुक्ति दिलाती हैं। अतः शरदपूर्णिमा को कर्ज मुक्ति पूर्णिमा भी कहते हैं।
विज्ञापन


कार्तिक महीने में प्रतिदिन करें तुलसी पूजा, होंगे सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पूर्णिमा तिथि Sharad Purnima 2020
पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 30 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 47 मिनट से 
पूर्णिमा तिथि की समाप्ति- 31 अक्तूबर को रात के  8 बजकर 21 मिनट पर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed