{"_id":"5ec2212c69cd5a73b460a7ec","slug":"shani-jayanti-2020-importance-of-shani-jayanti-know-shani-ke-upay","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shani Jayanti 2020: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें कुछ ज्योतिषीय उपाय","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Shani Jayanti 2020: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें कुछ ज्योतिषीय उपाय
Mon, 18 May 2020 11:16 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 18 May 2020 11:16 AM IST
सार
- ज्योतिष में शनि का विशेष महत्व है।
- शनिदेव का जन्मोत्सव हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है।
विज्ञापन
शनि जयंती 22 मई को है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Shani Jayanti 2020: सूर्यपुत्र शनिदेव का जन्मोत्सव हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस बार शनि जयंती 22 मई को है। मान्यता है कि साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा जैसे शनि दोष से छुटकारा प्राप्त करने के लिए शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा करने पर इसका प्रभाव कम हो जाता है। अमावस्या पर शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। शनि अमावस्या पर शनिदेव की पूजा करने पर विशेष लाभकारी होता है।
विज्ञापन
शनि जयंती के शुभ अवसर पर कोकिलावन शनि धाम में चढ़ाएं 11 किलों तेल और पाएं अष्टम शनि ,शनि की ढैय्या एवं साढ़े - साती के प्रकोप से छुटकारा
विज्ञापन
शनि पूजा का महत्व
शनि की पूजा का विशेष महत्व होता है। जिन लोगों का बीमारी, पैसे की कमी, काम में अड़चने आती हैं उन्हें शनि देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार शनिदेव न्याय के देवता है वह अगर प्रसन्न हो गए तो सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष में शनि का विशेष महत्व है अगर शनि आपकी कुंडली में शुभ भाव में है तो यह आपको रंक से राजा भी बना सकता है।
विज्ञापन
22 मई को शनि जयंती, उससे पहले जानें कहीं शनि आपकी राशि के लिए घातक तो नहीं !
शनि को प्रसन्न करने के उपाय
शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा करने से बहुत ही लाभ मिलता है। आइए जानते हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय।
- शनि जयंती पर शनि को तिल और सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए।
- काली दाल, काले रंग का वस्त्र और लोहे की चीजों का दान करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है।
- शनि जयंती पर दान करने से भी शुभ होता है।
- मंदिर में जाकर शनिदेव के साथ हनुमानजी के भी दर्शन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।