फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan somwar 2024 date daan or upay sawan kab hai

Sawan 2024: सावन में इन चीजों का दान करने से भाग्य में होगी वृद्धि, तरक्की के भी बनेंगे योग

Tue, 09 Jul 2024 07:33 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 09 Jul 2024 07:33 AM IST
सार

Sawan 2024: हिंदू धर्म में सभी माह का विशेष महत्व होता है। माह और तिथि के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा बनी रहती है। 

विज्ञापन
sawan somwar 2024 date daan or upay sawan kab hai
सावन में करें इन चीजों का दान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan 2024: हिंदू धर्म में सभी माह का विशेष महत्व होता है। माह और तिथि के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा बनी रहती है। वहीं सभी माह मे से सावन मास को सबसे शुभ माना गया है। इस दौरान उनकी आराधना करने पर शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। सावन में चातुर्मास भी होता है, जो इस माह की महत्ता को बढ़ाता है। बता दें चातुर्मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है। इस दौरान पूरी सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में होता है। ऐसे में महादेव की पूजा करने पर संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

इस साल 22 जुलाई 2024, सोमवार से सावन की शुरुआत हो रही है। पहला दिन ही सोमवार होने के कारण ये बेहद खास होने वाला है। इस दिन प्रीति आयुष्मान योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग में शुभ कार्यों को करना बेहद लाभकारी होता है। वहीं इस दौरान दान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है इस माह में दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है और तरक्की के योग बनते हैं। हालांकि कुछ खास चीजों का दान करना और भी लाभदायक हो सकता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

 

सावन में करें इन चीजों का दान 

  • सावन माह महादेव का प्रिय माह है। ऐसे में इस दौरान तांबे या चांदी के बने सांपों की जोड़ी का दान करना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि मंदिर में इनका दान करने से दोष से मुक्ति मिलती है।
  • इस दौरान रुद्राक्ष का दान करना भी शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसका दान करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। 
  • सावन में आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शिव जी को चूड़ा-दही अर्पित करें। साथ ही आप जरूरतमंदों को इसका दान करें। ऐसा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • सावन में सोमवार के दिन जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे तरक्की के मार्ग बनते हैं।
  • सावन माह में आने वाले शनिवार को काले तिल का दान करें। मान्यता है कि इससे शनि की साढ़ेसाती के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।
  • देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन में गरीब व्यक्ति को गुड़ का दान करें। कहा जाता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती है।


Sawan 2024: सावन में राशि के अनुसार करें दान, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed