फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan Rudrabhishek do rudrabhishek with sampurn vidhi to remove all your troubles in hindi

Sawan Rudrabhishek: भोलेनाथ को करना चाहते हैं प्रसन्न तो घर पर करें रुद्राभिषेक, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Tue, 16 Jul 2024 12:18 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 12:18 PM IST
सार

सावन के महीने में रुद्राभिषेक का खास महत्व होता है। भगवान शिव को रुद्राभिषेक बहुत प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान भोलेनाथ का सावन में रुद्राभिषेक करने से इंसान के सांसारिक कष्ट दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
Sawan Rudrabhishek do rudrabhishek with sampurn vidhi to remove all your troubles in hindi
भगवान शिव का रुद्राभिषेक

विस्तार

Rudrabhishek Pujan in Sawan: श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। भगवान शिव की पूजा अर्चना में रुद्राभिषेक का काफी महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन मास 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रहा है जो 19  अगस्त 2024 को समाप्त होगा। सावन के महीने में रुद्राभिषेक का खास महत्व होता है। भगवान शिव को रुद्राभिषेक बहुत प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान भोलेनाथ का सावन में रुद्राभिषेक करने से इंसान के सांसारिक कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही उन्हें ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं रुद्राभिषेक के विधान और महत्व के बारे में। 

विज्ञापन

Sawan Rudrabhishek do rudrabhishek with sampurn vidhi to remove all your troubles in hindi
भगवान शिव का रुद्राभिषेक - फोटो : amar ujala

घर पर कैसे करें रुद्राभिषेक 
कई धार्मिक ग्रंथों में रुद्राभिषेक की महिमा का वर्णन मिलता है। मान्यता है यदि आप भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते हैं तो आपकी एक या 2 नहीं बल्कि 18 प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन माह का सोमवार , प्रदोष या शिवरात्रि कोई भी दिन हो सभी मान्य तिथियों में शिव का रुद्राभिषेक जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाता है और मोक्ष के द्वार खोलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan Rudrabhishek do rudrabhishek with sampurn vidhi to remove all your troubles in hindi
भगवान शिव का रुद्राभिषेक - फोटो : amar ujala

रुद्राभिषेक का विशेष है महत्व
सावन में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की पूजा-अर्चना की जाती है. सावन में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है लेकिन कई भक्त इसे करवाने में असमर्थ रहते हैं. ऐसे भक्तों को अपनी सभी मनोकामना पूरी करने और कष्टों से मुक्ति पाने के एक सरल उपाय करना चाहिए है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ को 11 किलो चावल, 11 बेलपत्र और 11 बादाम अर्पण करना चाहिए और सच्चे मन से अपनी मनोकामना पूर्ति या फिर कष्ट निवारण के लिए प्रार्थना करना चाहिए। 

विज्ञापन

Sawan Rudrabhishek do rudrabhishek with sampurn vidhi to remove all your troubles in hindi
भगवान शिव का रुद्राभिषेक - फोटो : amar ujala

शिवलिंग न होने पर कैसे करें रुद्राभिषेक 
शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना सबसे उत्तम माना गया है। यदि आप रुद्राभिषेक करना चाहते हैं तो मंदिर में स्थित शिवलिंग पर भी रुद्राभिषेक कर सकते हैं। यदि आपने घर में शिवलिंग स्थापित कर रखा है तो भी रुद्राभिषेक किया जा सकता है। यदि घर में शिवलिंग न हो तो आप अंगूठे को शिवलिंग का स्वरूप मानकर उसका अभिषेक भी कर सकते हैं। 

Sawan Rudrabhishek do rudrabhishek with sampurn vidhi to remove all your troubles in hindi
भगवान शिव का रुद्राभिषेक - फोटो : amar ujala

रुद्राभिषेक से मिलने वाले फल
1. यदि शिवलिंग का अभिषेक घी की धारा से करें तो वंश बढ़ता है।
2. शिवलिंग पर गाय के दूध से अभिषेक करने से आरोग्य जीवन प्राप्त होता है।
3. शिवलिंग पर शक्कर मिले दूध से अभिषेक करने से व्यक्ति को ज्ञान प्राप्त होता है।
4. शिवलिंग पर भस्म अभिषेक करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
5. यदि आपको कोई पुराना रोग है तो शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करने से वह समाप्त होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed