फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan 2021 Date Auspicious Yoga on The First Monday of The Sawan Month

Sawan 2021 Auspicious Yoga: सावन के पहले सोमवार पर बनेगा शुभ योग, जानिए महत्व और तिथियां

Thu, 15 Jul 2021 04:51 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 Jul 2021 04:51 PM IST
सार

भगवान शिव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है, इस कारण से शिव भक्त इस महीने में भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-आराधना करते हैं। इस बार सावन का महीना 25 जुलाई से आरंभ होकर 22 अगस्त तक रहेगा।

विज्ञापन
Sawan 2021 Date Auspicious Yoga on The First Monday of The Sawan Month
सावन के महीने का पहला सोमवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan Somwar 2021 Date: जल्द ही सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 25 जुलाई से श्रावण प्रारंभ होन जा रहा है। इससे पहले 20 जुलाई को सृष्टि का संचालन करने वाले भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चल जाएंगे और भगवान शिव के हाथ में सृष्टि के संचालन का जिम्मा होगा। भगवान शिव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है, इस कारण से शिव भक्त इस महीने में भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-आराधना करते हैं। इस बार सावन का महीना 25 जुलाई से आरंभ होकर 22 अगस्त तक रहेगा। वैसे तो सावन का पूरा महीना ही शिवभक्ति के लिए विशेष होता है, लेकिन सावन सोमवार का विशेष महत्व रहता है। सोमवार का दिन भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे अच्छा दिन माना गया है। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ेगा। सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को है और इस दिन बहुत अच्छा शुभ योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं सावन के पहले सोमवार के शुभ योग का महत्व...
विज्ञापन


सौभाग्य योग
सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को सौभाग्य योग में आने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार सौभाग्य योग बहुत ही शुभ माना गया है। यह शुभ योग 26 जुलाई की रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस शुभ योग में पूजा करने का काफी महत्व है।सौभाग्य योग जिसके नाम में ही सौभाग्य जुड़ा है ऐसा योग बहुत ही शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। इस योग में कोई भी शुभ कार्य या पूजा आराधना करने पर हमेशा मंगल फल प्राप्त होता है। सौभाग्य योग में किया जाने वाल कार्य कभी भी असफल नहीं होता है।
विज्ञापन


सावन सोमवार व्रत विधि
सावन सोमवार के दिन जल्दी उठकर स्नान करें। शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। साथ ही माता पार्वती और नंदी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं। पंचामृत से रुद्राभिषेक करें, बिल्व पत्र अर्पित करें। शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ाएं और सभी को तिलक लगाएं। प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी शक्कर का भोग लगाएं। धूप, दीप से गणेश जी की आरती करें।  अंत में भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन सोमवार 2021
सावन का पहला सोमवार    26 जुलाई 
सावन का दूसरा सोमवार    02 अगस्त
सावन का तीसरा सोमवार    09 अगस्त
सावन का चौथा सोमवार    16 अगस्त 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed