करवाचौथ के दिन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली और अपने पति की दीर्घायु के लिए चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस दिन के लिए शादी-शुदा औरतों के साथ कुंवारी लड़कियां भी उत्साहित रहती हैं और काफी समय पहले से ही तैयारियां शुरु कर देती हैं।। महिलाएं करवाचौथ के दिन के लिए बहुत समय पहले से कपड़ो, गहनों और श्रृंगार के सामान की खरीदारी इत्यादि करने लगती हैं। जिसके चलते आज हम अपने इस लेख में आपको पूजा के दौरान प्रयोग में आने वाले सामान की लिस्ट तैयार करके दे रहे हैं जो पूजा के दौरान आपके काम आएंगी और जिनके बिना करवाचौथ की पूजा अधूरी मानी जाती है।
करवा चौथ 2019: इन चीजों के बिना नहीं मिलेगा व्रत का फल
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 17 Oct 2019 08:27 AM IST
सार
महिलाएं करवाचौथ के दिन के लिए बहुत समय पहले से कपड़ो, गहनों और श्रृंगार के सामान की खरीदारी इत्यादि करने लगती हैं।
विज्ञापन