{"_id":"5df2207e8ebc3e87ab490f2f","slug":"paush-month-begins-from-13-december-know-vrat-festivals-of-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष माह 2019: पौष महीने में होंगे ये बड़े व्रत-त्यौहार","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
पौष माह 2019: पौष महीने में होंगे ये बड़े व्रत-त्यौहार
Fri, 13 Dec 2019 05:59 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 13 Dec 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दू पंचांग के अनुसार, पौष माह पंचांग का 10वां महीना है, जो 13 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है। इस महीने का अंत 10 जनवरी 2020 को होगा। आम बोलचाल की भाषा में इसे पूष का महीना भी कहते हैं। इस महीने में उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड पड़ती है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं इस में कौन-कौन से प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ते हैं।
15 दिसंबर - संकष्टी
विज्ञापन
15 दिसंबर - संकष्टी
- पौष माह मेें 15 दिसंबर को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत और सौभाग्य व्रत पड़ रहा है। इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।
- पौष माह की शुरुआत में 16 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में गोचर गोचर होगा। इसी दिन से खरमास भी प्रारंभ हो रहा है।
- पौष माह में कालाष्टमी 19 दिसंबर को मनाई जाएगी। काल भैरव के भक्त इस दिन व्रत रख विशेष पूजा अर्चना करते हैं।
- पौष माह में 21 दिसंबर को श्री पार्श्वनाथ जयंती मनाई जाएगी। भगवान पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तार्थंकर हैं।
- पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। इस दिन भी विष्णु भगवान की पूजा की जाती है।
- कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। पौष माह में मासिक शिवरात्रि 24 दिसंबर को पड़ रही है।
- क्रिसमस का त्यौहार हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। 2019 में यह तिथि पौष मास के अंतर्गत पड़ रही है।
- पौष अमावस्या 26 दिसंबर को है। पौष माह में इस दिन को पितृदोष, कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिये भी इस दिन उपवास रखने के साथ-साथ विशेष पूजा अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
- पौष मास की शुक्ल एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन उपवास रखकर विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से व्रती को संतान का सुख मिलता है। पौष माह में यह तिथि 06 जनवरी 2020 में है।
विज्ञापन
- पौष पूर्णिमा का उपवास नववर्ष 2020 में 10 जनवरी को है। पौष पूर्णिमा इस मास का बहुत ही पावन दिन माना जाता है। धार्मिक कार्यों, भजन-कीर्तन आदि के साथ स्नान-दान आदि के लिये भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है।