फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   parivartani ekadashi 2018 know importance of parivartani vrat

परिवर्तिनी एकादशी 2018: इसी दिन भगवान विष्णु ने लिया करवट, वामन अवतार की होती है पूजा

Thu, 20 Sep 2018 10:32 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
parivartani ekadashi 2018 know importance of parivartani vrat
परिवर्तनी एकादशी

आज 20 सितंबर 2018 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी है। शास्त्रों में इस एकादशी को पद्मा एकादशी के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि चतुर्मास में शयन के दौरान भगवान विष्णु इसी दिन करवट बदलते हैं इसलिए इस दिन को परिवर्तनी एकादशी भी कहते हैं। इस एकादशी का शास्त्रों में बड़ा महत्व बताया गया है। असुरों द्वारा स्वर्ग छीन लेने के बाद देवताओं ने स्वर्ग की पुनः प्राप्ति के लिए पद्मा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा की थी। इसी एकादशी के पुण्य से देवता पुनः स्वर्ग पर अधिकार प्राप्त कर सके।

विज्ञापन


पद्मा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का महत्व होता है। जो व्यक्ति पद्मा एकादशी के दिन उनके वामन अवतार की पूजा करता है वह एक साथ ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव की पूजा का फल प्राप्त कर लेते हैं। ऐसा व्यक्ति पृथ्वी लोक में यश और सम्मान प्राप्त करता है तथा मृत्यु के बाद स्वर्ग लोक में स्थान प्राप्त करके चन्द्रमा के समान चमकता है। पद्मा एकादशी के दिन जो भक्त कमल से वामन भगवान की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन


पूजन विधि
पद्मा एकादशी के विषय में शास्त्र कहता है कि इस दिन चावल, दही एवं चांदी का दान करना उत्तम फलदायी होता है। जो लोग किसी कारणवश पद्मा एकादशी का व्रत नहीं कर पाते हैं उन्हें पद्मा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की कथा का पाठ करना चाहिए। विष्णु सहस्रनाम एवं रामायण का पाठ करना भी इस दिन उत्तम फलदायी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed