{"_id":"5f7195259bc93972cd15fbda","slug":"october-calendar-2020-festivals-vrats-hindu-calendar-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"October 2020: अक्तूबर माह में नवरात्रि से लेकर शरद पूर्णिमा तक पड़ेंगे ये त्योहार","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
October 2020: अक्तूबर माह में नवरात्रि से लेकर शरद पूर्णिमा तक पड़ेंगे ये त्योहार
Tue, 29 Sep 2020 06:48 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 29 Sep 2020 06:48 AM IST
विज्ञापन
अक्टूबर माह 2020 - व्रत एवं त्योहार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्तूबर का महीना व्रत-त्योहारों के नाम रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार अक्टूबर के महीने में कई बड़े और महत्वपूर्ण तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। अक्टूबर महीने के शुरुआती दिनों में शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक मां की पूजा-आराधना रहेगी। इसी महीने दुर्गा पूजा, रामलीला, शरद पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व आएंगे। इसके अलावा कई तीज और व्रत भी रखे जाएंगे। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आइए जानते हैं इस महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट और तारीखें...
विज्ञापन
अक्तूबर 2020 के व्रत-त्योहार (October festivals vrats Hindu Calendar October 2020)
1 अक्तूबर, गुरुवार - पूर्णिमा व्रत
5 अक्तूबर, सोमवार - संकष्टी चतुर्थी
13 अक्तूबर, मंगलवार - परम एकादशी
14 अक्तूबर, बुधवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 अक्तूबर, गुरुवार मासिक - शिवरात्रि
16 अक्तूबर, शुक्रवार - आश्विन अधिक अमावस्या
17 अक्तूबर, शनिवार - शरद नवरात्रि, तुला संक्रांति, घटस्थापना
21 अक्तूबर, बुधवार - कल्परम्भ
22 अक्तूबर, गुरुवार - नवपत्रिका पूजा
24 अक्तूबर, शनिवार- दुर्गा, महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा
25 अक्तूबर, रविवार दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
26 अक्तूबर, सोमवार - दुर्गा विसर्जन
27 अक्तूबर, मंगलवार - पापांकुशा एकादशी
28 अक्तूबर, बुधवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 अक्तूबर, शनिवार - अश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा