{"_id":"5d8b04ac8ebc3e93d56cc283","slug":"navratri-2019-maa-durga-coming-on-which-vahan-know-significance-and-importance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि में मां दुर्गा कभी हाथी तो कभी घोड़े पर क्यों सवार होकर आती हैं","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
नवरात्रि में मां दुर्गा कभी हाथी तो कभी घोड़े पर क्यों सवार होकर आती हैं
Wed, 25 Sep 2019 11:41 AM IST
विनोद शुक्ला
पं. जयगोविंद शास्त्री
पं. जयगोविंद शास्त्री
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
maa durga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा प्रत्येक नवरात्रि पर्व के आरंभिक दिन अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर अपने भक्तों को वरदान देने आती हैं। उनके वाहन के अनुसार ही मेदिनी ज्योतिष के फलित का विश्लेषण किया जाता है। वर्तमान रूद्रविंशति में परीधावी नामक संवत्सर के मध्य पड़ने वाले शारदीय नवरात्र 29 सितंबर रविवार को मां हाथी पर सवार होकर भक्तों के घर पधारने वाली हैं।
विज्ञापन
'शशि सूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च डोलायां बुधे नौका प्रकीर्त्तिता' ।
गजे च जलदा देवी छत्र भंगस्तुरंगमे। नौकायां सर्वसिद्धि स्यात डोलायां मरण ध्रुवम् ।
- रविवार और सोमवार को नवरात्रि का शुभारम्भ हो तो मां दुर्गा का वाहन हाथी है जो अत्यंत जल की वृष्टि कराने वाला संकेत होता है।
- शनिवार और मंगलवार को नवरात्रि का शुभारंभ हो तो मां का आगमन घोड़ा (तुरंग) पर होता जो राजा अथवा सरकार का परिवर्तन का संकेत
देता है।
- गुरुवार और शुक्रवार को नवरात्र का प्रथम दिन पड़े तो मां का आगमन डोली में होता है जो जन धन की हानि, तांडव, रक्तपात होना बताता है।
- यदि नवरात्र का आगमन बुधवार हो तो मां दुर्गा नौका पर विराज होकर आती हैं और भक्तों को सभी सिद्धि देती है।