फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   navratri 2019 maa durga coming on which vahan know significance and importance

नवरात्रि में मां दुर्गा कभी हाथी तो कभी घोड़े पर क्यों सवार होकर आती हैं

Wed, 25 Sep 2019 11:41 AM IST
विनोद शुक्ला पं. जयगोविंद शास्त्री
पं. जयगोविंद शास्त्री Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 25 Sep 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
navratri 2019 maa durga coming on which vahan know significance and importance
maa durga

शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा प्रत्येक नवरात्रि पर्व के आरंभिक दिन अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर अपने भक्तों को वरदान देने आती हैं। उनके वाहन के अनुसार ही मेदिनी ज्योतिष के फलित का विश्लेषण किया जाता है। वर्तमान रूद्रविंशति में परीधावी नामक संवत्सर के मध्य पड़ने वाले शारदीय नवरात्र 29 सितंबर रविवार को मां हाथी पर सवार होकर भक्तों के घर पधारने वाली हैं।

विज्ञापन


'शशि सूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च डोलायां बुधे नौका प्रकीर्त्तिता' ।
गजे च जलदा देवी छत्र भंगस्तुरंगमे। नौकायां सर्वसिद्धि स्यात डोलायां मरण ध्रुवम् ।


- रविवार और सोमवार को नवरात्रि का शुभारम्भ हो तो मां दुर्गा का वाहन हाथी है जो अत्यंत जल की वृष्टि कराने वाला संकेत होता है।

- शनिवार और मंगलवार को नवरात्रि का शुभारंभ हो तो मां का आगमन घोड़ा (तुरंग) पर होता जो राजा अथवा सरकार का परिवर्तन का संकेत
देता है। 

- गुरुवार और शुक्रवार को नवरात्र का प्रथम दिन पड़े तो मां का आगमन डोली में होता है जो जन धन की हानि, तांडव, रक्तपात होना बताता है। 

- यदि नवरात्र का आगमन बुधवार हो तो मां दुर्गा नौका पर विराज होकर आती हैं और भक्तों को सभी सिद्धि देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed