फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   narak chaturdashi 2021 chhoti diwali Narak chaturdashi 2021 take these measures related to lord hanuman pujan to get rid of troubles

Narak Chaturdashi 2021: आज है नरक चतुर्दशी, करें हनुमान जी से जुड़े ये उपाय, संकट मोचन हर लेंगे सारे संकट

Wed, 03 Nov 2021 11:03 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 03 Nov 2021 11:03 AM IST
सार

नरक चतुर्दशी पर यमदेव के अलावा हनुमान जी की पूजा का भी करने विधान माना गया है। वाल्मीकि रचित रामायण के अनुसार हनुमानजी का जन्म कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मंगलवार के दिन हुआ था। अगर आप भी किसी संकट से जूझ रहे हैं तो नरक चतुर्दशी पर यह आसान से उपाय जरूर करें। यदि अंजनी पुत्र आपके इन उपायों से प्रसन्न होंगे तो आपकी हर पीड़ा से आपको छुटकारा मिलेगा। 

विज्ञापन
narak chaturdashi 2021 chhoti diwali Narak chaturdashi 2021 take these measures related to lord hanuman pujan to get rid of troubles
हनुमान जी को करें इन आसान से उपायों से प्रसन्न - फोटो : istock

विस्तार

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष तिथि ह्रास की वजह से पंचांग मतभेद है जिस वजह से कुछ जातक आज 3 नवंबर को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाएंगे और कुछ जातक 4 नवंबर को यह पर्व मनाएंगे। नरक चतुर्दशी को वैसे तो कई अन्य नाम जैसे रूप चौदस, काली चौदस,  रूप चतुर्दशी और छोटी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नरक चतुर्दशी पर यमदेव के अलावा हनुमान जी की पूजा का भी करने विधान माना गया है। वाल्मीकि रचित रामायण के अनुसार हनुमानजी का जन्म कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मंगलवार के दिन हुआ था। इसलिए ऐसा माना जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन हनुमान जी की पूजा आपको शुभ फल प्रदान करती है। हनुमान जी संकटमोचन माने जाते हैं। अगर आप भी किसी संकट से जूझ रहे हैं तो नरक चतुर्दशी पर यह आसान से उपाय जरूर करें। यदि अंजनी पुत्र आपके इन उपायों से प्रसन्न होंगे तो आपकी हर पीड़ा से आपको छुटकारा मिलेगा। 

विज्ञापन


हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय 
आइए जानते हैं वो कौन से सरल उपाय हैं जिनसे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा-

हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें 
ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी को पां बहुत पसंद है। इसलिए आप उन्हें पां अर्पित कर सकते हैं। पां के इस विशेष बीड़े में सभी मुलायम चीजें जैसे खोपरा बूरा, गुलकंद, बादाम कतरी आदि डलवाएं। यदि आप श्रद्धापूर्वक उन्हें पान का बीड़ा अर्पित करेंगे तो वे आपकी हर फरियाद को सुनेंगे और आपके संकटों को दूर करेंगे। 
विज्ञापन


देसी घी की रोटी का भोग लगाएं
अगर आप बुरे समय से गुजर रही हैं तो इससे उबरने के लिए उन्हें पांच देसी घी की रोटी का भोग लगाएं।  इससे आपका बुरा समय जल्द ही समाप्त होगा और दुश्मनों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम नाम की माला अर्पित करें 
यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और आपको कहीं से कोई आसार नजर नहीं या रहा है तो आप छोटी दिवाली के दिन पीपल के 11 पत्तों पर श्रीराम का नाम लिखकर उसकी माला बनाकर हनुमान जी को पहनाएं। साथ ही उनसे अपनी समस्या के समाधान की प्रार्थना करें। 


चोला चढ़ाएं 
हनुमान जी को  चोला अति प्रिय होता है।  इसे चढ़ाने वाले के वे सारे संकटों को हर लेते हैं। यदि आपकी समस्याओं का अंत नहीं हो रहा है तो हनुमान जी को चोला चढ़ाते समय श्रीराम का नाम जपें. इसके अलावा संकटमोचन को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और एक नारियल को अपने सिर से 7 बार वारकर हनुमान जी के चरणों में रख दें। ऐसा करने से आपके जीवन में काफी बदलाव आएंगे और धीरे धीरे आपको हर संकट से मुक्ति मिलना शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed