Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन इस आरती से करें नाग देवता की पूजा
Naga Panchami 2024: भगवान शिव के प्रिय माह सावन में आने वाले सभी पर्व महादेव की पूजा को समर्पित है। इस माह के प्रत्येक सोमवार ही नहीं बल्कि अन्य तिथियों पर भी भोलेनाथ की पूजा की जाती है।
विस्तार
Naga Panchami 2024: भगवान शिव के प्रिय माह सावन में आने वाले सभी पर्व महादेव की पूजा को समर्पित है। इस माह के प्रत्येक सोमवार ही नहीं बल्कि अन्य तिथियों पर भी भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इनमें सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सबसे खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन नाग पंचमी मनाई जाती है। ये दिन नाग देवता की पूजा को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
वहीं इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन 6 साल बाद कुछ खास योग का निर्माण हो रहा है, जिनमें सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का नाम शामिल है। ऐसे में नाग देवता की पूजा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान पूजा में कुछ खास मंत्र और आरती को शामिल करने से हर मनोकामना पूरी होती है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
- ॐ नगपति नम:
- ॐ व्याल नम:
- ॐ अहि नम:
- ॐ विषधर नम:
- ॐ शैल नम:
- ॐ भूधर नम:
नाग पंचमी की आरती
श्रीनागदेव आरती पंचमी की कीजै ।
तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
नेत्र लाल भिरकुटी विशाला ।
चले बिन पैर सुने बिन काना ।
उनको अपना सर्वस्व दीजे।।
पाताल लोक में तेरा वासा ।
शंकर विघन विनायक नासा ।
भगतों का सर्व कष्ट हर लिजै।।
शीश मणि मुख विषम ज्वाला ।
दुष्ट जनों का करे निवाला ।
भगत तेरो अमृत रस पिजे।।
वेद पुराण सब महिमा गावें ।
नारद शारद शीश निवावें ।
सावल सा से वर तुम दीजे।।
नोंवी के दिन ज्योत जगावे ।
खीर चूरमे का भोग लगावे ।
रामनिवास तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
आरती श्री नागदेव जी कीजै ।।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।