फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Nag panchami 2024 Date and Time Puja Niyam in Hindi

Nag Panchami 2024: शुभ योग में नाग पंचमी का पर्व आज, पूजा में इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 08 Aug 2024 11:30 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 08 Aug 2024 11:30 AM IST
सार

Nag panchami Puja Niyam in Hindi: आज यानी 9 अगस्त 2024 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। ये दिन नाग देवता की पूजा अर्चना को समर्पित है।

विज्ञापन
Nag panchami 2024 Date and Time Puja Niyam in Hindi
Nag panchami Puja Niyam in Hindi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nag panchami Puja Niyam in Hindi: आज यानी 9 अगस्त 2024 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। ये दिन नाग देवता की पूजा अर्चना को समर्पित है। आज यानी नाग पंचमी के शुभ दिन पर सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में नाग देवता की पूजा अर्चना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

नागपंचमी पर उपवास करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही मन से सभी प्रकार के डर भय दूर होते हैं। ज्योतिष दृष्टि से भी इस दिन को शुभ माना जा रहा है। बता दें, सुख-वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र और बुध देव मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। कुल मिलाकर यह तिथि पूजा पाठ के लिए अति शुभ है। लेकिन इस दौरान पूजा में कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त
इस साल नाग पंचमी 09 अगस्त को मनाई जा रही है। इस दौरान पूजा के लिए मुहूर्त सायं 05: 47 मिनट से लेकर 08:27 मिनट तक रहने वाला है। वहीं पूजा के लिए दोपहर में भी शुभ मुहूर्त है, जिसका समय दोपहर 12:13 मिनट से लेकर 1:00 बजे तक है। नाग पंचमी पर प्रदोष काल में पूजा का शुभ महूर्त: सायं 06:33 मिनट से रात को 08:20 मिनट तक है।



नाग पंचमी के दिन इन बातों का रखें ध्यान
  • नाग पंचमी के शुभ दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इस दौरान पूरे दिन शुद्धता का ध्यान रखें।
  • इस दिन शिवलिंग पर भी दूध अर्पित करना चाहिए। 
  • नाग पंचमी की पूजा के दौरान नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही उन्हें दूध चढ़ाएं। इससे भय दूर होता है।
  • नाग पंचमी पर महादेव की पूजा भी करनी चाहिए।
  • नाग पंचमी के दिन व पूजा के दौरान नुकीली चीजों के उपयोग से बचना चाहिए।
  • इस दौरान तामसिक चीजों का सेवन न करें।
  • नाग पंचमी पर चांदी से बने नाग-नागिन का दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • इस दौरान मन में किसी भी तरह के नकारात्मक विचारों को लाने से बचें।
  • पूजा के दौरान हमेशा हाथों की शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed