फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   merry christmas 2020 gifts for christmas acoording to vastu shastra

Merry Christmas 2020: क्रिसमस पर अपनों को वास्तु अनुसार दें उपहार, बदल जाएगी किस्मत

Fri, 25 Dec 2020 07:55 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 25 Dec 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
merry christmas 2020 gifts for christmas acoording to vastu shastra
Christmas 2020

दिसंबर का महीना शुरू होते ही क्रिसमस की तैयारियां भी शुरू हो जाती है। बच्चे एवं बड़े सभी में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ईसाई धर्म को मानने वाले लोग यह दिन ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। परन्तु आजकल इस त्योहार को सिर्फ ईसाई ही नहीं, बल्कि दूसरे धर्म को मानने वाले लोग भी मनाते हैं। क्रिसमस  पर लोग अपने परिवार और दोस्तों को तोहफे भी देते हैं।आप अपने दोस्तों और परिवार वालों  को वास्तु के अनुसार उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं।

विज्ञापन


तस्वीर दें, तकदीर खुलेगी
फल, फूल अथवा हरे-भरे वृक्ष जीवन शक्ति के प्रतीक हैं। ऐसी पेंटिंग देने से उपहार लेने वाले की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उसका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। जिसको आप गिफ्ट दे रहे हैं उसके परिवार के सदस्यों की प्रसन्न मुद्रा में फैमिली फोटो या कोलाज देना बहुत अच्छा माना गया है। ऐसा करने से घर के सदस्यों में मनमुटाव ख़त्म होकर उनके बीच प्रेम बना रहेगा। सात घोड़ों को भगवान सूर्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर पर 7 घोड़ों की तस्वीर, पेंटिंग लगानी चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर हो सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में इसे उपहार में देना दोनों के लिए शुभ माना जाता है। ऐसी तस्वीर को घर में लगाने से आय के  से स्रोत बढ़ने लगते हैं। साथ ही घर में पॉजिटिविटी फैलती है। सुख-शांति व समृद्धि  का घर में वास होता है।

विज्ञापन
Trending Videos

समृद्धि देगी चांदी
चांदी को शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसे शीतल,शांतिदायक और शाही धातु माना जाता है। इसलिए आप जिसे भी चांदी की वस्तु उपहार के रूप में देंगे उसके जीवन में सुख-शांति आएगी। वास्तुशास्त्र के अनुसार चांदी का हाथी,लक्ष्मी-गणेश,सिक्का या कोई भी शुभ प्रतीक गिफ्ट में देने से आपका और उपहार लेने वाले को धन लाभ होगा। सामर्थ्य अनुसार चांदी का छोटा या बड़ा ठोस टुकड़ा उपहार में देने से,गिफ्ट लेने वाले व्यक्ति की  नौकरी या व्यापार में आ रही समस्याओं का समाधान होता है। चांदी की चीजें संबंधों में मधुरता बनाए रखती हैं एवं नकारात्मक शक्तियों को दूर रखती हैं।

विज्ञापन

पौधे उपहार में दें, लाभ होगा
माना जाता है कि वास्तुनुसार पौधे आपके घर में शांतिपूर्ण ऊर्जा लाते हैं। वहीं रिश्तो की मिठास को बनाए रखने के लिए ताजे फूल या फूलों और फलों वाले पौधे उपहार में दे या ले सकते हैं। फेंगशुई के नियमों के अनुसार पायोनिया के फूल बेहद शुभ होते है। अगर आप इन फूलों को किसी को उपहार में देते हैं या कोई आपको यह फूल उपहार में देता है तो परिवार में शांति, सुख और धन की वृद्धि होती है। इस बार क्रिसमस पर उपहार देने के लिए क्रिसमस ट्री अच्छा विकल्प है। इस पौधे को वास्तु दोष निवारण के लिए बेहद खास माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की नकारात्मक उर्जा को ख़त्म करने के लिए क्रिसमस ट्री बहुत लाभ देता  है।बांस के पौधे को सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु का प्रतीक माना हैं। बांस का पौधा उपहार में लेना और देना दोनों के लिए सौभाग्यवर्धक रहेगा।
 
विज्ञापन

सुख-समृद्धि लाता है लाफिंग बुद्धा
फेंगशुई के अनुसार लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति उपहार में देने से, उपहार लेने वाले की किस्मत चमक जाती है।इसे रखने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है जिससे सुख-समृद्धि का आगमन होता है। माना जाता है कि घर में रखा हुआ लाफिंग बुद्धा घर-परिवार पर कोई विपत्ति नहीं आने देता है। लाफिंग बुद्धा को आप बाजार में कई रूपों में देख सकते है जैसे-हँसता हुआ, बैठा हुआ, दोनों हाथ ऊपर किए या कंधे पर धन की पोटली लिए आदि। आप अपने चाहने वालों को इनमें से कोई एक भेंट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed