फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Makar Sankranti 2023 Kab Hai Makar Sankranti Par Rashi Ke Anusar Kya Daan Kare News In Hindi

Makar Sankranti 2023: आज मनाई जा रही है मकर संक्रांति, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Sun, 15 Jan 2023 08:38 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 15 Jan 2023 08:38 AM IST
सार

Makar Sankranti 2023: इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2023 Kab Hai Makar Sankranti Par Rashi Ke Anusar Kya Daan Kare News In Hindi
मकर संक्रांति: स्नान-दान का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Makar Sankranti 2023: इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन से खरमास खत्म हो जाते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त और पुण्य काल...
विज्ञापन


Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं 
विज्ञापन


मकर संक्रांति 2023 की शुरुआत
हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है, इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त
15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक

मकर संक्रांति महा शुभ मुहूर्त
15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक

मकर संक्रांति पर शुभ और महा शुभ मुहूर्त का महत्व
मकर संक्रांति के दिन शुभ और महा शुभ मुहूर्त का खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शुभ और महा शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होती है।

Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें सही तारीख और मुहूर्त 

शुभ मुहूर्त में इन चीजों का करें दान  
मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में जूते, अन्न, तिल, गुड़, वस्त्र, कंबल दान करने से शनि और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed