फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Makar Sankranti 2022 Do not make this mistake even by forgetting on the day of Makar Sankranti otherwise Lord Surya get angry

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी ना करें ये गलती, अन्यथा भगवान सूर्य हो जाएंगे नाराज

Fri, 14 Jan 2022 11:57 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 14 Jan 2022 11:57 AM IST
सार

इस दिन सूर्य देव का मकर राशि में गोचर होता है। सूर्य देव की गति उत्तरायण होती है। जिसे दान व स्नान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी इन काम को नहीं करना चाहिए। अन्यथा सूर्य देव नाराज हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2022 Do not make this mistake even by forgetting on the day of Makar Sankranti otherwise Lord Surya get angry
Makar Sankranti 2022 - फोटो : self

विस्तार

Makar Sankranti 2022: आज पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। सूर्यदेव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति कहलाती है। लेकिन इस वर्ष सूर्य के राशि बदलने को लेकर पंचांग में मदभेद होने के कारण मकर संक्रांति कही 14 तो कहीं 15 जनवरी को मनाई जा रही है। गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही है। इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं, यानि मकर राशि में। मकर संक्रांति इस साल 14 व 15 जनवरी यानी दोनों दिन मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव का मकर राशि में गोचर होता है। सूर्य देव की गति उत्तरायण होती है। जिसे दान व स्नान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी इन काम को नहीं करना चाहिए। अन्यथा सूर्य देव नाराज हो सकते हैं। 

विज्ञापन


मकर संक्रांति के दिन न करें ये गलती

  • मकर संक्रांति के दिन इन गलतियों को करने से बचना चाहिए- 
  • मकर संक्रांति के दिन बिना स्नान किए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • घर पर ही पानी में काले तिल, हल्का गुड़ और गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज व मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन वाणी पर संयम बरतें।
  • इस दिन किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए।
  • मसालेदान भोजन के सेवन से बचना चाहिए


मकर संक्रांति पर करें ये कार्य 

  • मकर संक्रांति के दिन कोई गरीब या भिखारी आपके घर आए तो उसे अपनी सामर्थ अनुसार जरूर दान करें।
  • मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय व सूर्यास्त के समय पूजा-पाठ करें।
  • इस दिन मूंग की दाल की खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। और क्षमतानुसार दान करना चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed