फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Magh Bihu 2021 know the celebration of the magh Bihu

Magh Bihu 2021: माघ बिहू आज, इस तरह से मनाया जाता है यह त्योहार

Fri, 15 Jan 2021 12:01 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 15 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Magh Bihu 2021 know the celebration of the magh Bihu
हैप्पी माघ बिहू 2021 - फोटो : Amar Ujala

Magh Bihu 2021: माघ बिहू असम राज्य का प्रमुख त्योहार है। उत्तर-पूर्वी राज्य में इसे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार आज 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। जिस प्रकार सूर्य देव के उत्तरायण होने पर उत्तर भारत में लोहड़ी, दक्षिण में पोंगल मनाया जाता है उसी उत्तर पूर्वी राज्य असम में माघ बिहू मनाया जाता है। इस दिन असमवासी प्रकृति और भगवान को फसलों की अच्छी पैदावार के लिए आभार व्यक्त करते हैं। पोंगल की तरह बिहू भी किसानों का त्योहार है। असम के लोग माघ बिहू से नये साल की शुरुआत मानते हैं।

विज्ञापन

ऐसे मनाया जाता है माघ बिहू

इस दिन किसान परिवारों के द्वारा ब्राई शिबराई की पूजा की जाती है। असम के किसान अपनी शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मौसम की पहली फसल ब्राई शिबराई को अर्पित करते हैं। माघ बिहू सांस्कृतिक त्योहार है। इसमें गांव के लड़के और लड़कियां पारंपरिक धोती, गमोसा और अन्य रंगीन कपड़े पहन कर टोली बना कर नृत्य करते हैं। इस त्योहार के खास अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

माघ बिहू के खास पकवान

माघ बिहू कई प्रकार के पकवान तैयार किए जाते हैं। इसमें खार, आलू पितिका, जाक, मसोर टेंगा. पपीते के साथ-साथ जले केले के तने का इस्तेमाल करके खार बनाया जाता है। वहीं आलू पितिका में उबले आलू को मसलकर, उसमें प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, नमक, सरसों तेल डाला जाता है और इसे चावल, दाल, नींबू के साथ खाया जाता है। जाक में हरी पत्तेदार सब्जियां होती हैं जबकि मसोर टेंगा में मछली के पकवान होते हैं।

विज्ञापन

एक साल में आता तीन बार आता है बिहू

माघ बिहू के अलावा असम में बोहाग बिहू और कोंगाली बिहू भी धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। बोहाग (बैसाख, अप्रैल के मध्य में आता है। वहीं कोंगाली बिहू कार्तिक माह में लगभग अक्टूबर के मध्य में मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed