फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Jitiya Vrat 2024 date and time muhurat parana samay jitiya vrat kab hai

Jitiya Vrat 2024 Date: कब है जितिया व्रत? जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और महत्व

Wed, 04 Sep 2024 07:42 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 04 Sep 2024 07:42 AM IST
सार

Jitiya Vrat 2024 Date: जितिया व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुरक्षा, उत्तम सेहत और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल जितिया का व्रत किस दिन रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Jitiya Vrat 2024 date and time muhurat parana samay jitiya vrat kab hai
Jitiya 2024 Vrat - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Jitiya Vrat 2024 Date: जितिया व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुरक्षा, उत्तम सेहत और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता हैं। जितिया का व्रत मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ही रखा जाता है। जितिया व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और गंधर्व राजा जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल जितिया का व्रत किस दिन रखा जाएगा। साथ ही जानेंगे जीवित्पुत्रिका व्रत का महत्व, मुहूर्त और पारण समय...

विज्ञापन


किस दिन है जितिया व्रत?
वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल जितिया व्रत 25 सितंबर, मंगलवार को रखा जाएगा। दरअसल, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि इस साल 24 सितंबर दोपहर 23 बजकर 34 मिनट से शुरू होगी और 25 सितंबर दिन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगा। उदया तिथि के आधार पर इस साल जितिया व्रत 25 सितंबर यानी बुधवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन


जितिया 2024 मुहूर्त
जितिया व्रत के दिन व्रती महिलाओं को सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में प्रात: 04:36 बजे से 05:23 बजे के बीच दैनिक क्रियाओं और स्नान आदि से से निवृत हो जाना चाहिए। उस दिन सूर्योदय का समय 6:11 बजे बताया गया है। आप सूर्योदय के बाद जितिया व्रत की पूजा कर सकती हैं। इस दिन लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 06:11 बजे से 07:41 बजे के बीच रहेगा। वहीं अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 07:41 बजे से 09:12 बजे तक रहने वाला है। व्रत के दिन सूर्योदय से पहले महिलाएं फल, मिठाई, चाय, पानी आदि ग्रहण कर सकती हैं। इसके बाद अगले दिन सूर्योदय तक बिना कुछ खाएं-पिएं निर्जला व्रत रखना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितिया 2024 पारण समय
व्रत के पारण के लिए अगले दिन यानी 26 सितंबर गुरुवार को माताएं सूर्योदय के बाद पूजा, पाठ और दान कर सकती हैं। इस दिन सूर्योदय 06:12 बजे बताया गया है। यदि सेहत से जुड़ी समस्याएं हैं तो आप पंडित जी से पूछकर दूसरे विकल्पों का भी चयन कर सकते हैं।


जितिया व्रत का महत्व
जीवित्पुत्रिका व्रत की पौराणिक कथा में बताया गया है कि यह व्रत पुत्र की सुरक्षा, उत्तम सेहत और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। वर्तमान परिपेक्ष्य में माताएं अपनी संतान के लिए व्रत रखती हैं और सभी नियमों का पालन करती हैं।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed