फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   janmashtami 2020 date which date celebrate janmashtami 11th august or 12th august know panchang details

Janmashtami 2020 Date: कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी 11 या 12 अगस्त को, जानिए क्या कहता है पंचांग

Mon, 10 Aug 2020 06:44 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Aug 2020 06:44 AM IST
सार

  • हिंदू पंचाग के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था 

विज्ञापन
janmashtami 2020 date which date celebrate janmashtami 11th august or 12th august know panchang details
Krishna Janmashtami 2020 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Janmashtami 2020 Date: कई बार की तरह इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाएगी। पिछले साल भी दो दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया था। अब इस बार भी जन्माष्टमी 11 अगस्त और 12 अगस्त को है। दरअसल पंचांग में भेद के कारण जन्माष्टमी का त्योहार दो दिनों में मनाया जाएगा। देश के कुछ हिस्सों में कृष्ण जन्माष्टमी 11 अगस्त को तो कुछ हिस्सों में यह त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू पंचाग के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था ऐसे में इस बार 11 अगस्त को अष्टमी तिथि लग रही है। वहीं भगवान कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था इस कारण से अष्टमी तिथि और रोहिणी तिथि अलग-अलग दिन में पड़ने के कारण 12 अगस्त को भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

विज्ञापन


दो दिन जन्माष्टमी क्यों
हिंदू शास्त्र और पंचांग के अनुसार हिंदू धर्म का कोई भी त्योहार या व्रत तिथि के अनुसार ही मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। हिंदू पंचाग के अनुसार कई बार एक ही तिथि दो अलग-अलग तारीखों में पड़ जाती है। इस कारण से भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में इस बार भी जन्माष्टमी के पर्व की तिथि दो दिन तक रहेगी। इस बार जन्माष्टमी के दिन 12 अगस्त और 11 अगस्त को अष्टमी तिथि लग जाएगी।
विज्ञापन


Janmashtami 2020: 12 अगस्त को मोहरात्रि जन्माष्टमी, जानिए महत्व, पूजा विधि और कथा
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू धर्म में तिथि की गणना
हिंदू शास्त्र और पंचांग के अनुसार हिंदू धर्म का कोई भी त्योहार या व्रत तिथि के अनुसार ही मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। हिंदू पंचाग के अनुसार कई बार एक ही तिथि दो अलग-अलग तारीखों में पड़ जाती है। इस कारण से भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में इस बार भी जन्माष्टमी के पर्व की तिथि दो दिन तक रहेगी। इस बार जन्माष्टमी 12 अगस्त और 11 अगस्त को दोनों दिन में अष्टमी तिथि रहेगी।


जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि कब लगेगी
11 अगस्त को सप्तमी तिथि सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगी फिर इसके बाद मंगलवार की सुबह अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी जो अगले दिन बुधवार 12 अगस्त की सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। ऐसे में हिंदू पंचांग की गणना के आधार पर अष्टमी तिथि का सूर्योदय 12 अगस्त को होगा। इसलिए जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इसी दिन जन्माष्टमी मनाना शुभ रहेगा। ऐसे में मथुरा, वृंदावन और द्ववारका में कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त को ही मनाई जाएगी।

इस अलावा दो अलग-अलग कृष्ण भक्त होते हैं स्मार्त और वैष्णव। ऐसे में गृहस्थ जीवन जीने वाले भक्त 12 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे वहीं वैष्णव भक्त 11 अगस्त के दिन कृष्ण जन्माष्टमी की त्योहार मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed