फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   importance of anant chaturdashi vrat and puja vidhi by Pt. Jai Govind Shashtri

अनंत चतुर्दशी 2018 : अनंत कामनाओं की पूर्ति का व्रत

Sun, 23 Sep 2018 06:38 AM IST
पं. जयगोविन्द शास्त्री, ज्योतिर्विद
पं. जयगोविन्द शास्त्री, ज्योतिर्विद Updated Sun, 23 Sep 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
importance of anant chaturdashi vrat and puja vidhi by Pt. Jai Govind Shashtri
ananat chaturdashi

भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को भगवान नारायण के अनंत रूप की पूजा की जाती है। जिसे अनंत व्रत भी कहते हैं। भगवान अनंत की पूजा से प्राणियों के जीवन में पड़ने वाले दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों तापों से मुक्ति मिल जाती है। इनकी पूजा अति शुभ फलदायी और सरल है।

विज्ञापन


पूजन विधि
इस व्रत में भक्तों को एक समय भोजन करना चाहिए और आटे, शक्कर और घी का मिला हुआ मालपुआ भगवान को समर्पित करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु के रोम से उत्पन्न 14 गांठों वाली दूर्वांकुर और 14 गांठ लगा हुआ रेशम का धागा लाकर रखें। रंगे हुए चावलों से सर्वतोभद्र मंडल बनाकर उसमें तांबे का कलश रखें। कलश के उपर पीले वस्त्र रखें। पुन: भगवान अनंत की प्रतिमा स्थापित करके, विधिपूर्वक पूजन करने के साथ-साथ ही शिव, गणेश, षोडशमात्रिका एवं नवग्रह तथा लोकपाल आदि का पूजन अलग-अलग करें। इसके पश्चात हवन के साथ पूर्णाहुति दें और यथाशक्ति दान-पुण्य करें और लोगों को भोजन कराएं।
विज्ञापन


किस भुजा में बांधे अनंता
इसका विधान है कि 14 ब्राह्मणों को भोजन पकवान करवाकर उन्हें दक्षिणा सहित विदा करने से पहले रेशम के धागे को जिसका कलश के साथ पूजन किया गया हो यदि पुरुष हैं तो दाहिनी भुजा में और स्त्री हैं तो बाईं भुजा में बांधें। इस प्रकार भगवान अनंत की पूजा करके और आचार्यों को ससम्मान भोजन आदि कराकर विदा करने से व्यक्ति की अनंत कामनाएं तो पूर्ण होती ही हैं, वह भोग और मोक्ष का पूर्ण भागीदार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed