फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Holika Dahan 2020 Shubh Muhurat Timings And Puja Samagri

Holika Dahan 2020 Shubh Muhurat : देश में होलिका दहन आरंभ, इन पूजा सामग्रियों को जरूर करें शामिल

Mon, 09 Mar 2020 06:30 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Mar 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan 2020 Shubh Muhurat Timings And Puja Samagri
Holika Dahan 2020
शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए देश में होलिका दहन का कार्यक्रम आरंभ हो चुका है। फाल्गुन महीने के पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन की जाती है और इसके एक दिन बाद होली खेली जाती है। होलिका दहन करते समय शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। मान्यता के अनुसार होलिका दहन में भद्रा के समय का विशेष ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। भद्राकाल की समाप्ति पर ही होलिका दहन शुरू होती है। शास्त्रों में भद्रा काल के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता। होलिका दहन भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि पर ही सबसे शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन


होलिका दहन शुभ मुहूर्त- 2 घंटे 27 मिनट तक

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त आज शाम को 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। 

होलिका दहन सामग्री 
होलिका दहन के समय काम में आने पूजा शामिल सामग्री की लिस्ट

- गोबर के बने हुए बड़कुले
- गोबर
- गंगाजल
- माला फूल
- पांच तरह के अनाज
- अक्षत
- हल्दी 
- बताशे
- फल

होली 2020 पर शुभ योग
इस होली पर 10 मार्च को बहुत ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है। कई वर्षों के बाद होली पर गुरु और शनि स्वयं की राशि में एक साथ रहेंगे। होली पर गुरु धनु और शनि मकर राशि में रहेंगे।  इस होली पर पारिजात, वेशि और बुधादित्य योग भी बन रहा है। इसके अलावा गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धियोग और जय योग की भी संयोग बनेगा।  पूर्वी फाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन का होना शुभ संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed