फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hartalika Teej 2022 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi Vrat Niyam And Importance In Hindi

Hartalika Teej 2022 Date: जानिए कब है हरितालिका तीज, शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और महत्व

Thu, 07 Jul 2022 06:47 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 Jul 2022 06:47 AM IST
सार

Hariyali Teej 2022 Date: सुहागिन महिलाओं के लिए हरितालिका तीज बहुत ही खास होता हैं क्योंकि इसमें महिलाएं दिनभर व्रत रखते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2022 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi Vrat Niyam And Importance In Hindi
happy hartalika Teej 2022: भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए हरितालिका तीज का विशेष महत्व होता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hartalika Teej 2022 Date: जल्द ही सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत ही प्रिय होता है। सावन माह में विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना की जाती है। मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती है। सावन और भादों के महीने में सुहागिन महिलाएं कई तरह के व्रत-उपवास रखती हैं। सावन माह में नाग पंचमी, रक्षा बंधन, हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। सावन के बाद भाद्रपद महीना आता है। इस माह में सुहागिन महिलाओं का सबसे बढ़ा त्योहार हरितालिका तीज आता है। हरितालिका तीज हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए हरितालिका तीज बहुत ही खास होता हैं क्योंकि इसमें महिलाएं दिनभर व्रत रखते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। साल 2022 में हरितालिका तीज कब है, इसका शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और व्रत के क्या नियम होते हैं इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


हरितालिका तीज 2022 तिथि और पूजा मुहूर्त(Hartalika Teej 2022 Date and Shubh Muhurat)
इस साल हरितालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यानी 30 अगस्त,मंगलवार को है। पंचांग गणना के अनुसार भाद्रपद तृतीया की शुरुआत 29 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी। वहीं तृतीया तिथि का समापन 30 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट पर होगा। ऐसे में हरितालिका तीज का व्रत महिलाएं 30 अगस्त को कर सकती हैं। हरितालिका तीज पूजा शुभ मुहूर्त के लिए सुबह 5 बजकर 58 मिनट से लेकर 8 बजकर 31 मिनट तक का समय बहुत ही शुभ फल देने वाला होगा।
विज्ञापन


हरितालिका तीज व्रत पूजा-विधि (Hartalika Teej Vrat Puja Vidhi)
भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए हरितालिका तीज का विशेष महत्व होता है। हरितालिका तीज के दिन सुहागिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लेते हुए विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने की तैयारी करती हैं। इस दिन पूजन के लिए विशेष रूप से भगवान शिव और मां पार्वती की मिट्टी की मूर्तियां बनाई जाती हैं। फिर इसके बाद शुभ मुहुर्त को ध्यान में रखते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आरंभ करती हैं। पूजा में भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र, गंगाजल, दूध और दही से स्नान कराया जाता है। साथ ही माता पार्वती को श्रृंगार की पूजा सामग्री को अर्पित करती हैं। अंत में धूप-दीप करते हुए व्रत कथा का पाठ और आरती की जाती है। सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती के सामने शीश झुकाकर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरितालिका तीज व्रत-नियम (Hartalika Teej Vrat Rules)
- हरितालिका तीज का व्रत रखने से पहले सबसे पहले सुबह उठकर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं।
- फिर सच्चे मन से व्रत का संकल्प लेते हुए विधि विधान के साथ पूजा की सामग्री को एकत्रित किया जाता है। 
- सुहागिन महिलाओं को हरितालिका तीज व्रत में पूजा के दौरान व्रत कथा अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed