फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hariyali Teej 2024 Puja Samagri List Things To Keep in Teej Thali in Hindi

Hariyali Teej Vrat 2024: इन चीजों के बिना अधूरी है हरियाली तीज की पूजा

Wed, 07 Aug 2024 08:01 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 07 Aug 2024 08:01 AM IST
सार

Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म में सुहागिनों से जुड़ें सभी व्रत और त्योहार को बेहद खास माना जाता है। इन उपवासों को रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2024 Puja Samagri List Things To Keep in Teej Thali in Hindi
Hariyali Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म में सुहागिनों से जुड़ें सभी व्रत और त्योहार को बेहद खास माना जाता है। इन उपवासों को रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इनमें हरियाली तीज को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। ये व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। सावन और चातुर्मास का संयोग होने के कारण भगवान शिव की पूजा के लिए ये दिन बेहद शुभ है। बता दें, चातुर्मास में पूरी सृष्टि का संचालन शंकर जी के हाथों में होता है।

विज्ञापन

 

इस साल 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग बन रहा है। मान्यता है कि इस योग में शिव-पार्वती के जोड़े की आराधना करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही पति की लंबी उम्र का वरदान मिलता है। वहीं पूजा को हमेशा सही सामग्री के साथ करना चाहिए, इससे सपूंर्ण फल की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में आइए हरियाली तीज की पूजन सामग्रियों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

पूजन सामग्रियां

  • चीनी
  • शहद
  • पंचामृत
  • पूजा के बर्तन
  • धतूरा
  • भांग
  • शमी पत्र
  • जनेऊ
  • सुपारी
  • कलश
  • अक्षत
  •  तेल
  • घी
  • चौकी
  • पीला वस्त्र
  • केला के पत्ते
  • कच्चा सूत
  • नए वस्त्र
  • बेलपत्र
  • कपूर
  • गुलाल श्रीफल
  • चंदन
  • गाय का दूध
  • गंगाजल
  • दही


मां पार्वती को चढ़ाएं ये खास चीजें

  • हरे रंग की साड़ी
  • हरी या लाल चुनरी
  • सिंदूर
  • कंघी
  • बिछुआ
  • बिंदी
  • चूड़ियां
  • माहौर
  • कुमकुम
  • मेहंदी
  • दर्पण
  • इत्र 

 

इन चीजों का लगाएं भोग
 

  • हरियाली तीज पर भगवान शिव और देवी पार्वती को फल और मिठाई का भोग लगाएं। इसके अलावा खीर का भोग लगा सकते हैं। 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूजी के हलवे का भोग लगाने से महादेव प्रसन्न होते हैं। 
  • हरियाली तीज के दिन आप देवी पार्वती और शिव जी को शहद का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।
  • हरियाली तीज के शुभ दिन पर आप गुड़ से बनी मिठाई को भी पूजा में शामिल कर सकते हैं। इस चीज का भोग लगाने से धन का संकट दूर होता है।
     

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed