फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   happy eid milad un nabi 2020 wishes eid mubarak images quotes messages whatsapp status in hindi

Happy Eid Milad Un Nabi 2020: पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर ईद-ए-मिलाद की दें मुबारकबाद

Thu, 29 Oct 2020 04:08 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 29 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
happy eid milad un nabi 2020 wishes eid mubarak images quotes messages whatsapp status in hindi
ईद मिलादुन्नबी 2020: मोहम्मद साहब ने  संदेश दिया कि अल्लाह एक है और उसके सिवा कोई पूजा, अर्चना और उपासना के योग्य नहीं है
Happy Eid Milad Un Nabi 2020 Wishes, Eid Mubarak Images, Quotes, Messages, Status : इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार तीसरे महीने यानी रबी-उल- अव्वल की 12 तारीख को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस दिन को ईद मिलाद उन नबी जिसे ईद-ए- मिलाद या फिर मालविद के नाम से जाना जाता है। इस बार ईद मिलाद उन नबी 29 और 30 अक्तूबर के दिन मनाया जा रहा है। इस्लामी कैलेंडर के 12वीं तारीख को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म बनी हाशिम के परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम अब्दुल्लाह और माता का नाम बीबी आमिना था। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-ए- मिलाद को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। वहीं कई लोगों का मानना है कि पैगंबर मोहम्मद साहब की मृत्यु उनके  जन्मदिन पर ही हुआ था इस कारण से कई लोग इस दिन पर दुखी भी होते हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद साहब का संदेश
मोहम्मद साहब ने  संदेश दिया कि अल्लाह एक है और उसके सिवा कोई पूजा, अर्चना और उपासना के योग्य नहीं है। कुरान अल्लाह का अंतिम दिव्य संदेश है। हम सबको एक दिन मरने के बाद फिर जिंदा होना है और अपने पैदा करने वाले के सामने अपने कर्मों का लेखा-जोखा पेश करना होगा। जिसके आधार पर स्वर्ग और नर्क का फैसला किया जाएगा। कुरान का यह संदेश हमें हजरत मोहम्मद के द्वारा ईश्वर ने दिया कि अल्लाह समस्त सृष्टि का रचयिता, हमारा पैदा करने वाला और पालनहार है। अल्लाह अतिकृपाशील और दयावान है। मोहम्मद साहब सारी सृष्टि के लिए और समस्त मानवता के लिए कृपाशील हैं।
विज्ञापन


ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक के पाक अवसर आप अपने सगे संबधियों, दोस्तों, रिश्तेदारों और आस पड़ोस के लोगों के साथ पैगाम दे सकते हैं।

1-
दुनिया की हर फ़िज़ा में उजाला रसूल का,
ये सारी क़ायनात सदका रसूल का,
खुशबू-ए-गुलाब है पसीना रसूल का,
आप को भी हो मुबारक महीना रसूल का 
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

2-
नबी की याद से रोशन मेरे दिल का नगीना है,
वो मेरे दिल में रहते हैं, मेरा दिल एक मदीना है !
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक 

3-
वो अर्श का चरागाह है,
मैं उस के क़दमों की धूल हूं,
ऐ ज़िंदगी गवाह रहना,
मैं गुलाम-ए-रसूल हूं !
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक हो 

4-
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक
दिए जलते और जगमगाते रहे
हम आपको इसी तरह याद आते रहे
जब तक जिंदगी है ये दुआ हैं हमारी
आप चाँद की तरह जगमगाते रहें ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

5-
मदीने में ऐसी फिजा लग रही है
कि जन्नत की जैसी हवा लग रही है
मदीने पहुंच कर जमीन को जो देखा
यह जन्नत का जैसे पता लग रही है
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

6-
जिन लोगों तक नहीं पहुंच सकती मेरी बाहें
उनके लिए मन से हमेशा निकलती हैं दुआएं
बख्शे खुदा सबके गुनाह
बस यही करता हूं दुआएं
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

7-
दुनिया की हर फिजा में उजाला रसूल का
ये सारी कायनात सदका रसूल का
खुशबू-ए-गुलाब है पसीना रसूल का
आप को भी हो मुबारक महीना रसूल का
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

8-
मुबारक मौका अल्लाह ने अता फ़रमाया
एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया
अदा करना अपना फ़र्ज़ खुदा के लिए
ख़ुशी से भरी हो मिलाद उन नबी आपके लिए
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed