{"_id":"59610b7d4f1c1b521b8b467b","slug":"guru-purnima-2017-story-and-importance-of-guru-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा आज ऐसे करें अपने गुरु की आराधना","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
गुरु पूर्णिमा आज ऐसे करें अपने गुरु की आराधना
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 09 Jul 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती हैं। इस बार ये 9 जुलाई को मनाई जा रही है । गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु के आरम्भ होती है। इस ऋतु के बाद चार महीने तक पूजा यानी शिक्षा-ग्रहण का विधान है। इस दिन चारों वेदों के व महाभारत के रचियता, संस्कृत के परम विद्वान कृष्ण द्वैपायन व्यास जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है।
विज्ञापन
पूरे भारत में यह त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. कहा जाता है कि प्राचीन काल में इसी दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते थे. भारतीय परम्परा में गुरु को भगवान से भी ऊंचा माना गया है, इसलिए यह दिन गुरु की पूजा का विशेष दिन है। ऐसा माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा को गुरु की पूजा करने से ज्ञान और शांति प्राप्त करने की शक्ति मिलती है।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के दिन आप भगवान विष्णु को नमन करें। जो छात्र पढ़ाई में पीछे रह जा रहे है वे गीता का पाठ कर सकते है। वहीं जिनका कारोबार धीमा चल रहा है वे लोग पीले अनाज,वस्त्र आदि दान कर सकते है।
विज्ञापन