फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   durga puja mahalaya amavasya significance and importance

महालया और सर्वपितृ अमावस्या आज, इसके बाद नवरात्रि और दुर्गा पूजा का पर्व

Sat, 28 Sep 2019 11:51 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 28 Sep 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
durga puja mahalaya amavasya significance and importance
महालया अमावस्या

नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या और महालया अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महालया से दुर्गा पूजा प्रारंभ होती है। बंगाल में महालया का विशेष महत्व है। एक तरफ जहां इस दिन से श्राद्ध खत्म हो जाते है वही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा का आगमन कैलाश पर्वत से धरती पर होता है और अगले 10 दिनों तक मां धरती पर ही रहती है। महालया के दिन मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमा में आंखों को तैयार करते हैं और महालया के बाद ही मां दुर्गा की मूर्तियों को अंतिम रूप देकर पंडालों में सजा दिया जाता हैं। पितृपक्ष की अंतिम श्राद्ध तिथि यानी अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या को  महालया पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व आज 28 सितंबर को है।

विज्ञापन


महालया  का महत्व
धार्मिक कथाओं के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने अत्याचारी राक्षस महिषासुर का संहार करने  के लिए मां दुर्गा का सृजन किया था। महिषासुर को यह वरदान प्राप्त था कि कोई भी देवता या मनुष्य उसका वध नहीं कर पाएगा। इस वरदान के सहारे महिषासुर राक्षसों का राजा बन गया और उसने देवताओं पर आक्रमण कर दिया। वरदान की वजह से देवता उससे युद्ध में हार गए और देवलोक यानी स्वर्ग पर महिषासुर का राज हो गया। अपनी रक्षा करने के लिए सभी देवताओं ने भगवान विष्णु के साथ आदि शक्ति की आराधना प्रारंभ की। देवताओ के तप करने से सभी देवताओं के शरीर में से एक दिव्य रोशनी प्रकट हुई, जिसने देवी दुर्गा का रूप धारण कर लिया। अस्त्र शस्त्रों से सुसज्जित मां दुर्गा ने महिषासुर से नौ दिनों तक भीषण युद्ध किया और 10 वें दिन उसका वध कर दिया। दरअसल महालया मां दुर्गा के धरती पर आगमन का प्रतीक है। मां दुर्गा को शक्ति की देवी माना जाता है और नवरात्रि के नौ दिनों तक धरती पर रहकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed