फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Diwali 2024 light the lamp in these places on Diwali maa Lakshmi will be happy

Diwali 2024: दिवाली पर मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न, इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीया

Sun, 06 Oct 2024 11:28 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 11:28 AM IST
सार

दिवाली रोशनी का त्योहार है। इस दिन घरों से लेकर गली मोहल्लों तक दीयों की रोशनी की जगमगाहट देखते ही बनती है। ऐसे में अगर आप दिवाली पर अपने घर में इन जगहों पर दीपक जलाएं तो दिवाली और भी शुभ हो सकती है।

विज्ञापन
Diwali 2024 light the lamp in these places on Diwali maa Lakshmi will be happy
diwali 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Diwali Par Diya Kahan Rakhein: अंधकार पर विजय का त्योहार दिवाली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। दिवाली का त्योहार धार्मिक और सामाजिक सीमाओं से परे है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की शक्ति, बुराई पर अच्छाई की जीत और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का उत्सव मनाता है। हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को पड़ता है। दिवाली का त्योहार पंच दिवसीय त्योहार के रूप में जाना जाता है। यह त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस के दिन से शुरू होता है और भाई दूज के दिन इस पर्व का समापन होता है। इस बार दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


दिवाली रोशनी का त्योहार है। इस दिन घरों से लेकर गली मोहल्लों तक दीयों की रोशनी की जगमगाहट देखते ही बनती है। ऐसे में अगर आप दिवाली पर अपने घर में इन जगहों पर दीपक जलाएं तो दिवाली और भी शुभ हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि दिवाली पर कहां-कहां दीपक जलाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Diwali 2024 light the lamp in these places on Diwali maa Lakshmi will be happy
diwali 2024 - फोटो : adobe stock

यहां एक दीपक जलाना चाहिए

  • दिवाली के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस समय घर के चारों कोनों में सरसों या तिल के तेल वाला चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। 
  • इसके अलावा आप अपने घर के आंगन में घी का दीपक भी जला सकते हैं। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।  
  • दिवाली के शुभ दिन पर आपको तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 
  • दीपक जलाने के लिए गाय के दूध से बने शुद्ध घी का ही उपयोग करना चाहिए। 
  • दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। 
  • दिन के समय किसी नदी या झरने के पास दीपक जलाने से कई फायदे होते हैं।

Diwali 2024 light the lamp in these places on Diwali maa Lakshmi will be happy
diwali 2024 - फोटो : adobe stock

इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान
ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। वास्तु के अनुसार दिवाली के दिन घर के प्रवेश द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने के लिए सबसे पहले मुख्य द्वार को साफ कर लें और दोनों तरफ स्वस्तिक का चिह्न बना लें। दीपक जलाने के लिए गाय के घी या तिल के तेल का प्रयोग करें। इस प्रकार माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करेंगी और दरिद्रता का निवारण करेंगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed