Dhanteras 2023: धनतेरस पर गलती से भी गिफ्ट न करें ये चीजें, हो सकता है बड़ा अपशकुन
Dhanteras 2023: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती हैं। यह पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है। हालांकि, इसकी शुरुआत धनतेरस से मानी जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dhanteras 2023: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती हैं। यह पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है। हालांकि, इसकी शुरुआत धनतेरस से मानी जाती है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है और इसे हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा अर्चना करना भी शुभ होता है। इस दिन बर्तन, सोना, चांदी और पीतल खरीदने की मान्यता है।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व है। मत्स्य पुराण के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में बरकत बनी रहती हैं। साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। इस दौरान कुछ लोग अपने सगे संबधियों को उपहार भी देते हैं। लेकिन याद रहें भूलकर भी किसी को ऐसी चीज उपहार में न दें, जिसका परिणाम नकारत्मक साबित हो। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, धनतेरस के दिन उपहार में किन चीजों को नहीं देना चाहिए।
धनतेरस कब है?
इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को है। इस दौरान लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा जो शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
भूलकर भी गिफ्ट न करें ये 3 चीजें
- धनतेरस के दिन किसी को भूलकर भी लोहे का सामान उपहार में न दें। इस दिन लोहा देना और उसे खरीदना दोनों ही अशुभ होता है। इससे आपके जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।
- धनतेरस के शुभ अवसर पर किसी को कांच से बनी चीजें नहीं देनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कांच का संबंध राहु से है और राहु को पापी ग्रह माना जाता है। इस कारण इस दिन कांच को दान करने की भूल न करें।
- धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुओं को दान करने से बचें। धनतेरस एक शुभ दिन है इसलिए काले रंग की वस्तु का दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।