फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   devshayani ekadashi 2024 do these auspicious maa lakshmi will give you money in hindi

Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, मां लक्ष्मी की होती है विशेष कृपा

Tue, 09 Jul 2024 11:14 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 09 Jul 2024 11:14 AM IST
विज्ञापन
devshayani ekadashi 2024 do these auspicious maa lakshmi will give you money in hindi
तुलसी - फोटो : iStock

Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी, जो कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है, भगवान विष्णु के शयनकाल का प्रारंभ दिवस माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और चार महीने के बाद कार्तिक मास की प्रबोधिनी एकादशी को जागते हैं। इस साल 17 जुलाई 2024, बुधवार के दिन देवशयनी एकादशी पड़ रही है। यह पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा की जाती है। देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करना विशेष रूप से शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से धन-वृद्धि, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली प्राप्त होती है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि देवशयनी एकादशी पर माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए।

विज्ञापन


दीपक जलाएं
देवशयनी एकादशी के दिन माता तुलसी की पूजा करते समय दीपक जरूर जलाएं, साथ ही भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

11 बार परिक्रमा करें
हिंदू धर्म में पूजा करते समय परिक्रमा का बहुत महत्व होता है। ऐसे में तुलसी माता के पूजा के दौरान देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी माता का कम से कम 11 बार परिक्रमा जरूर करें। परिक्रमा करते समय "ॐ नमो नारायणाय" या "लक्ष्मी नारायणाय नमः" मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Hartalika Teej 2024: पहली बार कर रहीं हैं हरितालिका तीज, जानें इससे जुड़े सभी जरूरी नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा में तुलसी का पत्ता जरूर डालें
देवशयनी एकादशी के दिन विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें, और भोग में तुलसी का पत्ता डालना न भूलें। मान्यताओं के अनुसार इससे हर मनोकामना पूरी होती है।

माता तुलसी को लाल चुनर चढ़ाएं
मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में देवी माता का पूजा करते समय लाल चुनर चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसलिए पूजा करते समय माता तुलसी को लाल चुनरी जरूर बांधें। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानी दूर होंगी और रिश्तों में मिठास आएगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed