फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   chaitra amavasya festival on 1st april special puja for ancestors do these 10 upay on amavasya

चैत्र अमावस्या: पितरों को प्रसन्न करने के लिए अमावस्या पर करें ये 10 उपाय,खुल जाएंगे सुख-समृद्धि के द्वार

Thu, 31 Mar 2022 07:33 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 31 Mar 2022 07:33 AM IST
विज्ञापन
chaitra amavasya festival on 1st april special puja for ancestors do these 10 upay on amavasya
अमावस्या: धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान,दान व पितरों को भोजन अर्पित करने से पितृगण प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद देते हैं। - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Amavasya 2022: प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि अमावस्या और शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि पूर्णिमा कही जाती है। इस बार अमावस्या उदयातिथि के अनुसार दिन शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022को मनाई जाएगी। अमावस्या के देवता पितृदेव माने गए हैं। इस दिन तर्पण,श्राद्ध और पिंडदान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद परिवार को प्रदान करते हैं। पूर्वजों और पितरों के आशीर्वाद से जीवन में सभी कष्टों का निवारण होता है। अमावस्या पर कुछ धार्मिक उपाय ऐसे हैं जिनको करने से आपके जीवन में सुख-शांति आती है। आइए जानते है क्या है ये उपाय...

विज्ञापन
  1. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान,दान व पितरों को भोजन अर्पित करने से पितृगण प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद देते हैं।
  2. विज्ञापन
  3. अमावस्या के दिन तांबे के लोटे में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र पढ़ते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से दरिद्रता दूर होती है।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर थोड़ा सा कच्चा दूध,गंगा जल, काले तिल, चीनी के दाने, चावल तथा पुष्प अर्पित करने से भगवान विष्णु की कृपा के साथ पितृदेव भी प्रसन्न होते हैं।
  6. पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन किसी ब्राह्मण को घर बुलाकर आदरपूर्वक भोजन कराएं और दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें।इस दिन गाय और कौए को भोजन अवश्य कराना चाहिए, ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होंगे।
  7. चैत्र अमावस्या के दिन चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं,गाय को हरा चारा खिलाएं  ऐसा करने से आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी।विशेष रूप से गर्मी के मौसम में पशु पक्षियों को अन्न-जल देने से विशेष लाभ मिलता है। इन्हें भोजन देने से पितृगण संतुष्ट होते हैं।
  8. इस दिन पितरों के निमित्त असहाय एवं गरीब लोगों को भरपेट भोजन कराएं। ऐसा करने से घर की आर्थिक परेशानी दूर होती है और धन संपत्ति का आगमन होता है।
  9. इस दिन संध्याकाल में घर के ईशान कोण में पूजा वाले स्थान पर गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको सभी सुखों की प्राप्ति होगी।
  10. अनेकों परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं और किसी तालाब या नदी के किनारे जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें।
  11. इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें,ऐसा करना पितृ दोष का कारण बन सकता है इसलिए इस दिन मांस-मदिरा के सेवन से बचें।
  12. इस दिन बाल,नाखून नहीं काटने चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि इस दिन दाढ़ी भी नहीं बनानी चाहिए ,मान्यता के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed