फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   bring these 5 things during Gupt Navratri Goddess Lakshmi is happiness in hindi

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि खत्म होने से पहले घर में जरूर लानी चाहिए ये 5 चीजें

Tue, 09 Jul 2024 03:56 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 09 Jul 2024 03:56 PM IST
सार

हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। ग्रेगोरीयन कैलेंडर के मुताबिक से 6 जुलाई 2024 से ही गुप्त नवरात्री शुरू हो चुका है वहीं 15 जुलाई को खत्म होगा। आइए जानते हैं इस दौरान भक्तों को क्या खरीदना चाहिए।

विज्ञापन
bring these 5 things during Gupt Navratri Goddess Lakshmi is happiness in hindi
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, देवी लक्ष्मी की आराधना के लिए एक विशेष अवसर है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। ऐसे में यह माना जाता है कि इस दौरान देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन, समृद्धि और सुख-शांति प्राप्त होती है। बता दें कि ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक से 6 जुलाई 2024 से ही गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है वहीं इसका समापन 15 जुलाई को होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुप्त नवरात्रि के दौरान हर भक्त को कुछ चीजें घर में जरूर लानी चाहिए, ज्योतिषाचार्यों की मानें तो गुप्त नवरात्रि के खत्म होने से पहले कुछ शुभ चीजें घर लाने से मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है और देवियों का घर में वास होता है। यहां 5 चीजें बताई गई हैं जिन्हें आप इस शुभ नवरात्रि में अपने घर ला सकते हैं जिससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन


घर पर मां लक्ष्मी की तस्वीर लाना:
सबसे पहले, मां लक्ष्मी की एक सुंदर तस्वीर या मूर्ति लाकर अपने घर के पूजा स्थान पर स्थापित करें। इसे शुभ माना जाता है, और ऐसा करना पाप, दुख कटता है। ध्यान रखें कि तस्वीर या मूर्ति साफ-सुथरी और बिना किसी दोष के हो।
विज्ञापन


सुहागिन महिलाओं के लिए शृंगार का सामान:
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में सुहागिन महिलाओं के लिए शृंगार का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। महिलाओं को खुद भी अपने लिए शृंगार का सामान खरीदना चाहिए।  ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2024: कब है रक्षा बंधन? जान लें क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

मंदिर में मोर पंख स्थापित करना:
मोर पंख को देवी लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। इसलिए, इस नवरात्रि में मंदिर में जाकर मोर पंख स्थापित करें और मां लक्ष्मी से धन-समृद्धि की प्रार्थना करें।

कमल का फूल:
कमल का फूल देवी लक्ष्मी का आसन माना जाता है। इसलिए, इस नवरात्रि में अपने पूजा स्थान पर कमल का फूल जरूर रखें। आप चाहें तो मां लक्ष्मी को कमल के फूल से अर्घ्य भी दे सकते हैं।


चांदी का सिक्का:
चांदी का सिक्का धन-समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए, इस नवरात्रि में अपने घर में चांदी का सिक्का लाकर उसे तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। ऐसा करने से आपके घर में धन-दौलत का आगमन होगा।

इन 5 चीजों के अलावा, आप मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान का भी पालन कर सकते हैं। इसके साथ ही नियमित रूप से मां लक्ष्मी का ध्यान करें और उनसे धन-समृद्धि और सुख-शांति की प्रार्थना करें। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed