फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   bhai dooj 2023 14th or 15th november when is bhai dooj know exact date in hindi

Bhai Dooj 2023: 14 और 15 नवंबर, इस बार दो दिन मना सकेंगे भाई दूज, जानिए क्यों बन रहा है ऐसा संयोग

Mon, 13 Nov 2023 03:26 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 13 Nov 2023 03:26 PM IST
सार

Bhai Dooj 2023: हर साल भाई दूज का यह पर्व दिवाली के दो दिन बाद यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है, लेकिन इस बार भाई दूज का यह पर्व एक नहीं बल्कि दो दिन यानी 14 और 15 नवंबर को मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
bhai dooj 2023 14th or 15th november when is bhai dooj know exact date in hindi
Bhai Dooj 2023: भाई दूज डेट - फोटो : iStock

विस्तार

Bhai Dooj 2023 Date Shubh Muhurat and Time: भाई दूज का पर्व सभी-भाई बहनों के लिए बेहद खास होता है। इस पर्व को भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज पर्व के दिन तिलक लगाने का सबसे अधिक महत्व होता है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। हर साल यह पर्व दिवाली के दो दिन बाद यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है, लेकिन इस बार भाई दूज का यह पर्व एक नहीं बल्कि दो दिन यानी 14 और 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। ऐसा संयोग क्यों बन रहा है? चलिए जानते हैं... 

विज्ञापन

 
भाई दूज 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर 15 नवंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन


इस बार दो दिन भाई दूज क्यों?
ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि, जिस दिन दोपहर के समय होती है, उसी दिन भाई दूज का त्योहार मनाना चाहिए। साथ ही इसी दिन यमराज, यमदूत और चित्रगुप्त की भी पूजा की जानी चाहिए। इस हिसाब से इस साल भाई दूज का पर्व 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक भाई को तिलक करने का मुहूर्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हिंदू धर्म में ज्यादतर उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए कुछ लोग 15 नवंबर को भाई दूज का पर्व मना रहे हैं। इस दिन भाई को तिलक करने का मुहूर्त 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजे तक है। 

तिलक करने की विधि

  • किसी भी पूजा-पाठ से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसे में भाई दूज पर सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। 
  • उसके बाद तिलक करने से पहले थाली में रोली, अक्षत और गोला और मिठाई रख लें। 
  • फिर मुहूर्त के अनुसार, भाई का तिलक करें। बाद में भाई को नारियल का गोला भी दें।
  • इस दौरान अपने भाई को मनपसंद का भोजन करवाएं। 
  • वहीं भाई अपनी बहन से आशीर्वाद लें और उन्हें भेंट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed