भाद्रपद आरंभ: 20 सितंबर तक रहेगा भाद्रपद महीना, जन्माष्टमी सहित आएंगे कई व्रत-त्योहार
- 30 अगस्त को देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा।
- 10 सितंबर को गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन का महीना खत्म हो गया है और 23 अगस्त से भाद्रपद का महीना शुरू हो चुका है। भाद्रपद जिसे भादों भी कहा जाता है हिंदी पंचांग का छठा महीना होता है। भादों का महीना 23 अगस्त से 20 सितंबर तक रहेगा। जिस प्रकार से श्रावण के महीने में सभी प्राणी शिवमय हो जाता है उसी प्रकार भादों में प्राणी गणपतिमय हो जाता है। पूरा वातावरण गणेश जी की पूजा-आराधना मंत्रों आदि से गूंजता रहता है। भादों के महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। हिंदू कैलेंडर के इस महीने में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरितालिका तीज और श्राद्ध पक्ष का त्योहार मनाया जाएगा। आइए जानते हैं भाद्रपद महीने में आने वाले प्रमुख व्रत त्योहार...
25 अगस्त कजरी तीज- इस बार 25 अगस्त को कजरी तीज और गणेश चतुर्थी का उपवास रखा जाएगा। इस दिन देवी पार्वती और भगवान गणेश की विशेष पूजा और आराधना की जाती है।
28 अगस्त हलषष्ठी व्रत- कजरी तीज के बाद भाद्रपद में हलषष्ठी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम की जयंती है।
30 अगस्त, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी- 30 अगस्त को देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा। इस देश के मंदिरों में बड़े मंदिरों में रातभर उत्सव मनाया जाता है।
02 सितंबर, जया एकादशी- 2 सितंबर को भाद्रपद माह में जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा जिसे अजा एकादशी भी कहते हैं। इस तिथि पर भगवान विष्णु की उपासना और उपवास रखते हुए भगवान विष्णु के नाम का जाप करते हैं।
03 सितंबर, गोवत्स द्वादशी - इस बार गोवत्स द्वादशी 3 सितंबर को मनाई जाएगी। इस तिथि पर गाय और उनके बछड़ों की पूजा की जाती है।
06 सितंबर, भाद्रपद अमावस्या- 06 सितंबर को भाद्रपद महीने की अमावस्या तिथि है। इस तिथि पर दान और गंगा स्नान किया जाता है।
09 सितंबर, हरितालिका तीज- विवाहित महिलाओं के लिए हरितालिका तीज 09 सितंबर को है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भगवान शिव व माता पार्वती की विशेष पूजा आराधना करती हैं।
10 सितंबर, गणेश उत्सव- 10 सितंबर को गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा। गणेश उत्सव का पर्व विशेषरूप से महाराष्ट्र प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
17 सितंबर, डोल एकादशी- 17 सितंबर को डोल एकादशी है।
19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। इस दिन गणेश उत्सव का समापन होता है।
20 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा है। इसी तिथि से श्राद्ध पक्ष शुरू हो जाता है।