फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Smart Beti ›   Make perfect today Then give inspiration to others: Geeta

पहले अपना आज सही बनाओ फिर औरों को प्रेरणा दोः गीता

Wed, 24 Oct 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Make perfect today Then give inspiration to others: Geeta
Geeta

मेरा कहना है कि सबसे पहले अपना आज सही बनाओ, तब औरों को प्रेरणा दो...इसीलिए मैं अपनी शादी रुकवाई हूं... मैं कुछ करना चाहती हूं। यह कहना है इकौना ब्लॉक के चेचेदी गांव की रहने वाली और 83 फीसदी नंबरों से हाई स्कूल पास करके 11वीं में पढ़ रही गीता का।

विज्ञापन


बड़ी बहन की शादी 13 साल में हुई और गीता की शादी 12 में ही करने की तैयारी थी माता-पिता की। गीता के समझाने पर तो नहीं माने लेकिन जब बड़े भाई ने जिद के साथ बात की तो माता-पिता मान गए। पुलिस सेवा में जाकर समाज के लिए कुछ करने का सपना संजोए गीता विश्वास के साथ आज कहती है कि उसके माता-पिता भी अब उसपर गर्व करते हैं। उसके भाई ने गीता को बाल विवाह से तो बचाया ही, हमेशा उसे आगे बढ़ने में हर तरह से मदद की। गीता कहती है कि अगर लड़कियां ठीक से शिक्षित होंगीं तो मायके और ससुराल, दोनों घरों में आशा की किरण फैलाएंगी।
विज्ञापन




अमर उजाला फाउंडेशन, यूनिसेफ, फ्रेंड और जे.एम.सी. के साझा  अभियान स्मार्ट बेटियां के तहत श्रावस्ती और बलरामपुर जिले की 150 किशोरियों-लड़कियों को अपने स्मार्टफोन फोन से बाल विवाह के खिलाफ काम करने वालों की ऐसी ही सच्ची और प्रेरक कहानियां बनाने का संक्षिप्त प्रशिक्षण दिया गया है। इन स्मार्ट बेटियों की भेजी कहानियों को ही हम यहां आपके सामने पेश कर रहे हैं। गांवों में हो रहे बड़े बदलाव की यह छोटी-छोटी कहानियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed