{"_id":"69b55f05e2d5979cee05ff5c","slug":"cg-congress-blame-on-central-govt-regarding-gas-shortage-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gas Crisis: गैस की किल्लत से राहत देने की बजाय झूठ बोल रही बीजेपी; महिला कांग्रेस ने सरकार को घेरा, उठाये सवाल","category":{"title":"Short Videos","title_hn":"शॉर्ट वीडियो","slug":"short-videos"}}
Gas Crisis: गैस की किल्लत से राहत देने की बजाय झूठ बोल रही बीजेपी; महिला कांग्रेस ने सरकार को घेरा, उठाये सवाल
Sat, 14 Mar 2026 06:51 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:51 PM IST
सार
Politics on Gas Shortage: छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार को घेरा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
Politics on Gas Shortage: छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार को घेरा। सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया, वहां जाकर इजराइल को फादर बताया और उस फादर ने प्रधानमंत्री मोदी के भारत लैंड करने से पहले ही एक युद्ध छेड़ दिया। अमेरिका, इजराइल, ईरान, इनके बीच में आज हिंदुस्तान भी उस आग में जल रहा है। पूरे देश में त्राहिमाम हो चुका है। गैस की कीमतों में, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत सीधा 60 रुपये बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत सीधा 115 रुपये बढ़ा दी गई। देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, जिनकी जवाबदेही देश के करोड़ों लोगों के प्रति बनती है कि क्यों इस आग में झोंक दिया है? वो जवाबदेही से भाग रहे है और बच रहे हैं। आज देश के महिलाओं की रसोई प्रधानमंत्री की अदूरदर्शिता के कारण सूना पड़ा है। प्रधानमंत्री आप तो महान वैज्ञानिक है, आप नाली से गैस बनाने की टैक्नालॉजी जानते हैं, समय आ गया है कि आप अपनी नाले से गैस बनाने की टैक्नालॉजी को जनता के सामने रखे देश को इस गैस की संकट से छुटकारा दिलाये। मोदी की अदूरदर्शिता के कारण देश पर पहली बार आपदा नहीं आई है इसके पहले भी मोदी ने नोटबंदी के कारण देश की जनता को लाइन पर लगवाया था, आज फिर उनके कारण लोग गैस के लिए लाइन में खड़े हैं। प्रधानमंत्री से न देश संभल रहा और न ही उनसे देश की व्यवस्था संभल रही है और न ही विदेश नीति संभल पा रहे हैं। आज भारत अपने परंपरागत मित्र देशों से भी दूर हो गया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रगति वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के काल में पहली बार आपदा नहीं आयी, आपने इससे पहले देखा कि नोटबंदी की तो पूरे देश को एटीएम की लाइनों पर लाकर खड़ा कर दिया। करोड़ों लोग देश में एटीएम की लाइनों में खड़े थे। उसके बाद कोरोना बंदी हुई तो करोड़ों लोगों को ऑक्सीजन की किल्लत के कारण ऑक्सीजन की लाइनों में खड़ा होते हुए हमने देखा है। श्मशान घाट में लाइने लगाते हुए देखा है और आज हालत ऐसे है पूरा देश गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगाया । सच्चाई यह है कि पूरा देश ट्रंप बंदी का शिकार है।
विज्ञापन
सभी जिलों में गैस की किल्लत : सुशील आनंद
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में गैस की किल्लत शुरू हो गयी है। आम आदमी परेशान हो रहा है। गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। गैस कंपनियों के बुकिंग नंबर लगभग बंद सर्वर का बहाना बनाकर बुकिंग लेना बंद कर दिया गया है और सरकार जमीनी हकीकत को मानने को तैयार नहीं है। भाजपा की तरफ से बयानबाजी करके कहा जा रहा कि गैस की किल्लत नहीं है, कांग्रेस भ्रम फैला रही है। क्या कांग्रेस ने लोगों से कहा है कि सब कुछ छोड़कर आप गैस एजेंसियों के सामने लाइन में खड़े हो। लोगों के घर में गैस नहीं होने के कारण चूल्हे नहीं जल रहे और भाजपा कहती है अफवाहों पर ध्यान मत दे। सरकार अखबारों में और सोशल मीडिया में विज्ञापन देकर दावा कर रही है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है। फिर एजेंसियों में भीड़ क्यों है? बुकिंग लेना बंद क्यों किया गया है? आम आदमी को शौक लगा है कि वह अपना काम धाम छोड़कर एक सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा है। सरकार ने अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई क्यों बंद कर दिया? अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई अघोषित तौर पर रोक देने से घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग होगा, कालाबाजारी होगी और होटल व्यवसाईयों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिससे कुक्ड फूड के दाम भी प्रभावित होंगे। राजधानी के लगभग आधे रेस्टोरेंट गैस की किल्लत के कारण बंद होने की स्थिति में है।