फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Temperature decline as chilling hours for apple complete

बागवानी: तापमान गिरने से बागवानों के खिले चेहरे, सेब की फसल के सौ घंटे के चिलिंग ऑवर्स पूरे

Sat, 25 Dec 2021 11:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Dec 2021 11:43 AM IST
सार

दिसंबर में तापमान औसत सात डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। सेब के पेड़ों के लिए यह तापमान अच्छा माना जाता है। इस दौरान बर्फबारी हो जाए तो सेब उत्पादन के लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा।

विज्ञापन
Temperature decline as chilling hours for apple complete
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तापमान गिरने से सेब बागवानों ने राहत की सांस ली है। दिसंबर में करीब सौ घंटे के आवर चिलिंग पूरे हो गए हैं। दिसंबर में कड़ाके की ठंड से आगामी सीजन में सेब पैदावार में वृद्धि होती है। दूसरे पखवाड़े में ठंड बढ़ने से चिलिंग ऑवर्स की जरूरत पूरी होने लगी है। सेब के लिए कम से कम 12 सौ से 14 सौ चिलिंग ऑवर्स की दरकार रहती है। बागवानी विशेषज्ञ मानते हैं कि  जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी तो सेब के पेड़ों के लिए चिलिंग ऑवर्स पूरे हो सकेंगे। 

विज्ञापन


बागवान लंबे समय से सेब के पेड़ों के लिए कड़ाके की ठंड का इंतजार कर रहे थे लेकिन दिसंबर का पहला पखवाड़ा सूखे में चला गया है। दिसंबर में तापमान औसत सात डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। सेब के पेड़ों के लिए यह तापमान अच्छा माना जाता है। इस दौरान बर्फबारी हो जाए तो सेब उत्पादन के लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा। इसके बाद पेड़ों में पत्तियां और फूल अच्छे खिलते हैं और फ लों खास कर सेब की सेटिंग अच्छी होती है। 
विज्ञापन


बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने कहा कि अभी तक सौ चिलिंग ऑवर्स सेब के पौधों को को मिल चुके हैं। जनवरी और मध्यम फरवरी तक सेब को 12 सौ से 14 सौ चिलिंग ऑवर्स मिल जाएंगे। इससे सेब की आगामी सीजन में फसल अच्छी होगी। सेब के लिए बर्फबारी संजीवनी की काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed