{"_id":"628e20b5b68cc15b0358daa3","slug":"switzerland-s-yellow-and-purple-cauliflower-grown-in-mandi-himachal-know-its-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"Switzerland Cauliflower: किसान ने उगाई स्विट्जरलैंड की पीले और बैंगनी रंग की फूलगोभी, जानें इसके फायदे","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
Switzerland Cauliflower: किसान ने उगाई स्विट्जरलैंड की पीले और बैंगनी रंग की फूलगोभी, जानें इसके फायदे
Fri, 27 May 2022 10:38 AM IST
Krishan Singh
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 May 2022 10:38 AM IST
सार
कृषि विभाग जिला मंडी के उप निदेशक राजेश डोगरा ने बताया कि बल्ह के किसान ने गुलाबी और पीले रंग की गोभी उगाई है।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड की पीले और बैंगनी रंग की फूलगोभी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बल्ह घाटी के एक किसान ने स्विट्जरलैंड में पैदा होने वाली पीले और बैंगनी रंग की फूलगोभी उगाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गोभी रोगों से लड़ने की क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह बहुत उपयोगी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, न्यूट्रिशन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक पाए जाते हैं, जो मानव शरीर के लिए जरूरी होते हैं।
विज्ञापन
सफेद रंग की गोभी के किसान को मात्र 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो दाम मिल रहे हैं, जबकि पीले और बैंगनी रंग की गोभी के 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो दाम मिल रहे हैं। इससे उनकी आर्थिकी मजबूत हो रही है। बल्ह घाटी के प्रगतिशील किसान दिनेश ने बताया कि उन्होंने करीब छह बीघा जमीन पर स्विट्जरलैंड की गोभी उगाई है। विदेश की एक कंपनी से बीज मंगवाया था। यू ट्यूब पर गोभी उगाने की विधि देखी। उसके बाद खुद उस पर काम किया और आज तीन प्रकार की सफेद, पीले और बैंगनी रंग की गोभी उगा रहा हूं। संवाद
विज्ञापन
किसानों को करेंगे प्रेरित
कृषि विभाग जिला मंडी के उप निदेशक राजेश डोगरा ने बताया कि बल्ह के किसान ने गुलाबी और पीले रंग की गोभी उगाई है। उससे विभाग की टीम संपर्क करेगी और इस गोभी की पैदावार को बढ़ाने के लिए अन्य किसानों को भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह गोभी इन्युनिटी बढ़ाती है। साथ ही पोषक तत्व होने से यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी उपयोगी है।
विज्ञापन