हिमाचल में सब इंस्पेक्टर भर्ती का परिणाम घोषित, 32 युवा पहनेंगे खाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 33 पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट के आधार पर 32 अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए किया है।
जबकि अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण एक पद खाली रह गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 33 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे गए थे।
आयोग के पास 26320 आवेदन पहुंचे। इसमें से 22524 आवेदन सही पाए गए। इसके बाद आयोग ने 21 जुलाई 2019 को 85 अंकों की लिखित परीक्षा ली। 19 सितंबर को घोषित परीक्षा परिणाम में केवल 691 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को 14 अक्तूबर 2019 से 16 अक्तूबर 2019 के बीच हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया। ग्राउंड टेस्ट में 236 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
जिन्हें 20 नवंबर 2019 को हुई लिखित परीक्षा के लिए बुलाया। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 94 अभ्यर्थियों को 29 जनवरी 2020 को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया।
सभी परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर मेरिट में रहने वाले रोलनंबर 729000056, 729000563, 729001221, 729002516, 729005412, 729007447, 729007497, 729008267, 729008512, 729008525, 729009211, 729010133, 729010750, 729011240, 729011867, 729012232, 729014125, 729014543, 729015032, 729016469, 729016645, 729016932, 729016945, 729017360, 729018222, 729020582, 729021472, 729022005, 729022310, 729022924, 729022942 और रोलनंबर 729026523 का चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है।