फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief to apple growers: Himachal govt will give 6 percent subsidy in GST on cartons purchased from the market

बागवानों को राहत: बाजार से खरीदे कार्टन पर भी जीएसटी में छह फीसदी उपदान देगी हिमाचल सरकार

Sat, 30 Jul 2022 06:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jul 2022 06:21 PM IST
सार

सभी बागवानों को एचपीएमसी और हिमफेड के अलावा खुले बाजार से खरीदे सेब कार्टन और ट्रे पर भी जीएसटी में अब छह फीसदी सब्सिडी मिलेगी। यह एक अप्रैल 2022 के बाद खरीदे गए कार्टन और ट्रे पर मिलेगी। कार्टन और ट्रे पर जीएसटी 18 फीसदी है।

विज्ञापन
Relief to apple growers: Himachal govt will give 6 percent subsidy in GST on cartons purchased from the market
सेब कार्टन(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सभी बागवानों को एचपीएमसी और हिमफेड से ही नहीं, बल्कि खुले बाजार से खरीदे सेब कार्टन और ट्रे पर भी जीएसटी पर अब छह फीसदी उपदान मिलेगा। एक अप्रैल 2022 के बाद की गई खरीद पर ही यह उपदान मिलेगा। कार्टन और ट्रे पर जीएसटी 18 फीसदी है। उपदान के बाद यह 12 फीसदी ही देना होगा। छह फीसदी उपदान का वहन राज्य सरकार करेगी। सरकार ने कीटनाशकों, फ फूंदनाशकों और अन्य दवाओं पर उपदान की पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी है। अब सारी दवाएं उद्यान विभाग के केंद्रों में ही मिलेंगी। यह सुविधा पिछले कुछ समय से बंद थी। बागवानों को बाहर से दवाएं खरीदकर उपदान के लिए दस्तावेज जमा करने होते थे। पहले यह केवल चार हजार रुपये सालाना ही तय था। मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में बनी सचिवों की कमेटी की सचिवालय में शनिवार को हुई बैठक में ये फैसले लिए। इस कमेटी की घोषणा मुख्यमंत्री ने बागवानों के साथ हुई बैठक में की थी। राज्य में बागवानी बोर्ड का गठन किया जा सकता है, यह मामला सरकार के विचाराधीन है। 

विज्ञापन


ऐसे मिलेगा छूट का लाभ
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ है कि जीएसटी पर छह फीसदी उपदान राज्य सरकार के बागवानी विभाग और एचपीएमसी उपलब्ध करवाएंगे। बागवान संबंधित उद्यान विभाग के कार्यालय जाकर एक प्रारूप पर आवेदन देंगे, जिनके साथ जीएसटी बिल की कॉपी, बिक्री प्रमाण या परिवहन वस्तु रसीद या बाजार शुल्क की प्रति उपलब्ध करवाएंगे। उनके आधार युक्त बैंक खातों में जीएसटी का उपदान लाभ एचपीएमसी के माध्यम से सरकार सीधे देगी। यह उपदान एचपीएमसी की ओर से बेचे गए कार्टन और ट्रे पर भी दिया जाएगा। यह सारा जीएसटी खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। बैठक में वित्त, आबकारी एवं कराधान, उद्यान, कृषि और सहकारिता विभाग के प्रशासनिक सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन


कम से कम एक करोड़ पेटियों की पैकेजिंग सामग्री आवंटित करे एचपीएमसी 
एचपीएमसी को निर्देश हैं कि इस बार सेब सीजन में कम से कम एक करोड़ पेटियों की पैकेजिंग सामग्री के आवंटन की तैयारी की जाए, ताकि बागवानों को असुविधा नहीं हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानों को 8.65 करोड़ रुपये का तत्काल भुगतान करने के निर्देश 
मुख्य सचिव ने बागवानी विभाग को निर्देश दिए हैं कि सरकार की ओर से 8.65 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि का तत्काल सेब बागवानों को भुगतान किया जाए। 2021 तक एमआईएस की अदायगी को चुकता कर दिया जाए। सरकार और भी बजट देगी। एंटीहेलनेट और बागवानी से संबंधित अन्य उपकरणों के उपदान की अदायगी विभाग जैसे ही कर लेगा, उसे तुरंत अतिरिक्त बजट भी जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed