फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paddy procurement will continue in Himachal till December 26, government deposited Rs 48.08 crore in the accou

Paddy procurement: हिमाचल में 26 दिसंबर तक जारी रहेगी धान खरीद, किसानों के खातों में जमा किए 48.08 करोड़

Tue, 12 Dec 2023 10:48 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Dec 2023 10:48 AM IST
सार

धान की खरीद 26 दिसंबर तक होगी। पहली बार धान खरीद कर रहे राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने अब तक 22,764.64 मीट्रिक टन खरीद कर ली है। यानी लक्ष्य को पूरा कर लिया है।
 

विज्ञापन
Paddy procurement will continue in Himachal till December 26, government deposited Rs 48.08 crore in the accou
धान खरीद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में धान की खरीद 26 दिसंबर तक होगी। पहली बार धान खरीद कर रहे राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने अब तक 22,764.64 मीट्रिक टन खरीद कर ली है। यानी लक्ष्य को पूरा कर लिया है। निगम ने प्रदेश में 22,000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा था। सरकार इसकी एवज में किसानों के बैंक खातों में 48.08 करोड़ रुपये जमा कर चुकी है। बता दें कि इस बार प्रदेशभर में धान की बंपर पैदावार हुई है। जिला सिरमौर की दो मंडियों से सबसे ज्यादा 10,197.38 मीट्रिक धान खरीद हो चुकी है और अब भी खरीद जारी है।

विज्ञापन


मंडियों में अब खरीद कार्य समापन की ओर है। अब इक्का-दुक्का किसान ही फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। फिर भी निगम के अधिकारी और कर्मचारी मंडियों में धान की खरीद में जुटे हैं। पिछले साल प्रदेश में 14,000 मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी। फसल में रोग लगने के कारण बीते वर्ष लक्ष्य भी पूरा नहीं हो सका था। इस साल अच्छी बारिश के चलते धान की पैदावार में भी बढ़ोतरी हुई। अब तक 3752 किसान सरकार को फसल बेच चुके हैं।
विज्ञापन


जिला सिरमौर की एपीएमसी मंडी पांवटा साहिब में 6635.85 और धौलाकुआं में 3561.53 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। सोलन की बद्दी मंडी में 2792.74 और नालागढ़ में 2242.45 मीट्रिक टन धान खरीदी गई है। बाकी जिलों में बनाई गई मंडियों में इन दोनों जिलों से कम खरीद हुई है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के एरिया मैनेजर हुसन कश्यप ने बताया कि इस बार धान की बंपर पैदावार हुई है। धान खरीद के लक्ष्य को पार कर लिया है। निगम 26 दिसंबर तक धान खरीद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed