{"_id":"61d2d4f41b0910288d30c2f1","slug":"job-interview-in-nurpur-iti-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का मौका: नूरपुर आईटीआई में होगी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नौकरी का मौका: नूरपुर आईटीआई में होगी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
Mon, 03 Jan 2022 04:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडवाल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडवाल (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Jan 2022 04:21 PM IST
सार
कैंपस इंटरव्यू में 18 से 23 वर्ष की आयु वाले युवा भाग ले सकते हैं। आईटीआई धारक योग्यता के आधार पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार उत्तीर्ण कर गुजरात में नौकरी पा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटीआई से एक और दो वर्षीय कोर्स पास युवाओं को सुजुकी मोटर्स नौकरी का अवसर देने जा रही है। बुधवार को आईटीआई नूरपुर में कंपनी के प्रतिनिधि उम्मीदवारों का चयन करेंगे। आईटीआई धारक योग्यता के आधार पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार उत्तीर्ण कर गुजरात में नौकरी पा सकते हैं। कैंपस साक्षात्कार वाले दिन कंपनी संस्थान में सुबह 9 बजे लिखित परीक्षा लेगी और इसमें चयनित युवाओं का इंटरव्यू इसी दिन दोपहर बाद होगा।
विज्ञापन
कैंपस इंटरव्यू में 18 से 23 वर्ष की आयु वाले युवा भाग ले सकते हैं। ऐसे आईटीआई धारक जिन्होंने इलेक्ट्रिीशियन, वेल्डर, टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, पेंटर-जनरल, टूल एंड डाई मेकर, पीपीओ, एमएमबी, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक और ऑटोमोबाइल-सीओई आदि व्यवसायों में प्रशिक्षण लिया है, वह इस इंटरव्यू में पात्र होंगे।
विज्ञापन
2015, 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 में पास छात्र इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। आईटीआई नूरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. तरुण कुमार ने बताया कि आईटीआई पास युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे।
विज्ञापन