{"_id":"62c5a67f1ac7512e6e5c9e62","slug":"instructions-to-preparation-for-apple-season-before-july-15-chief-secretary-held-meeting-with-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"Apple Season Himachal 2022: 15 जुलाई से पहले सेब सीजन की तैयारियां करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
Apple Season Himachal 2022: 15 जुलाई से पहले सेब सीजन की तैयारियां करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Wed, 06 Jul 2022 08:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Jul 2022 08:44 PM IST
सार
मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सेब सीजन की व्यवस्था को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों को सेब सीजन से पहले सभी तैयारियां करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सेब सीजन हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 15 जुलाई से पहले विभागों को सेब सीजन की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। बागवानों की सुविधा के लिए आधा दर्जन नियंत्रण कक्ष बनाने सहित परवाणू, स्वारघाट और कुड्डू में फल बैरियर 15 जुलाई से स्थापित कर दिए जाएंगे। सेब ढुलाई के लिए ट्रकों और अन्य वाहनों की उचित व्यवस्था करने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, जिससे बागवानों को सेब ढुलाई के लिए किसी प्रकार की परिवहन समस्या न रहे। इसके अलावा सड़कों, बिजली और पानी की व्यवस्था भी सुचारु रखने के लिए कहा गया है। प्रदेश में चालू सीजन में 7 लाख मीट्रिक टन सेब पैदावार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सेब सीजन की व्यवस्था को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों को सेब सीजन से पहले सभी तैयारियां करने के लिए कहा गया है। बैठक के बाद निदेशक बागवानी ने बताया कि प्रदेश में चालू सीजन में 7 लाख मीट्रिक टन सेब पैदावार होने का अनुमान है। सेब सीजन में किसी प्रकार की दिक्कत बागवानों को न हो, इसके लिए पहले ही तैयारियां करने को कह दिया है। बताते हैं कि बैठक में एचपीएमसी के अधिकारियों ने अवगत कराया है कि 8 जुलाई को कार्टन आपूर्ति करने वाली कंपनी का नाम तय कर लिया जाएगा। इसके बाद सबसे कम रेट देने वाली कंपनी बागवानों को बाजार से कम दामों पर कार्टन और पैकिंग ट्रे उपलब्ध कराएगी। बैठक में बागवानी, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, बिजली, जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन