फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   increase in the prices of peas, returns to the faces of farmers

सोलन: मटर के दामों में उछाल, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
सार

गुरुवार को सब्जी मंडी सोलन में मटर 40 रुपये प्रति किलो बिका। मटर के दामों में आए उछाल के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। सोलन सब्जी मंडी में मटर की फसल लगभग सभी क्षेत्रों से आने लगी है। आमतौर पर मटर की तीन से पांच बार तुड़ाई होती है।

विज्ञापन
increase in the prices of peas, returns to the faces of farmers
मटर के दामों में उछाल - फोटो : संवाद

विस्तार

मटर के दामों में फिर से उछाल आया है। बीते सप्ताह मटर 25 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। अब यह दाम 35 से 45 रुपये तक पहुंच गए हैं। गुरुवार को सब्जी मंडी सोलन में मटर 40 रुपये प्रति किलो बिका। मटर के दामों में आए उछाल के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। सोलन सब्जी मंडी में मटर की फसल लगभग सभी क्षेत्रों से आने लगी है। आमतौर पर मटर की तीन से पांच बार तुड़ाई होती है।

विज्ञापन


ऐसे में यदि दाम न मिले तो किसानों का खर्च तक नहीं निकल पाता। आढ़तियों के अनुसार कुछ दिनों में मटर के दामों में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उधर, सब्जी मंडी सचिव रविंद्र शर्मा ने कहा कि अब तक मंडी में कुल 785 क्विंटल मटर की खेप पहुंच चुकी है। शुरूआती दौर में बसाल, देवठी, डांगरी से मटर मिल रहा है। अब सिरमौर और शिमला के क्षेत्रों से भी मटर आना शुरू होगा। इन दिनों 35 से 45 रुपये तक मटर बिक रहा है। 
विज्ञापन


मंडियों में बढ़ने लगी मटर की खेप
मटर की फसल की खेप भी बढ़ने लगी है। अब तक 785 क्विंटल मटर मंडी में पहुंच चुका है। वीरवार को भी 311 क्विंटल मटर पहुंचा। अगले सप्ताह से यह खेप दो से तीन गुना बढ़ जाएगी। मटर की खेप बढ़ने के साथ ही दामों में भी उछाल आएगा। कोरोना महामारी के दौर में हुए नुकसान के बाद अब किसानों में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। सब्जी मंडियों में आढ़तियों के पास मटर के ढेर लग रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed