फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IFFCO's decision: Farmers will get free pumps to spray urea

इफ्को का फैसला: किसानों को यूरिया की स्प्रे के लिए मुफ्त में मिलेंगे पंप

Tue, 01 Mar 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Mar 2022 05:00 AM IST
सार

इफ्को के राज्य विपणन प्रबंधक सुधीर मान ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल सहित अन्य राज्यों में नैनो यूरिया को आम किसानों में लोकप्रिय बनाने के लिए जागरूक कर रही है। यूरिया खाद में सरकार को एक बैग में एक हजार से 1500 रुपये तक का उपदान देना पड़ रहा है।

विज्ञापन
IFFCO's decision: Farmers will get free pumps to spray urea
यूरिया खाद(सांकेतिक)

विस्तार

किसानों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश में नैनो यूरिया के स्प्रे के लिए किसानों को पंप संबंधित सोसाइटी को मुफ्त उपलब्ध करवाने होंगे। इसके अलावा इफ्को प्रबंधन ने साफ कह दिया है कि यू्रिया खाद के बैग के साथ जबरन नैनो यूरिया की बोतल बेचने पर पाबंदी रहेगी। इफ्को के राज्य विपणन प्रबंधक सुधीर मान ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल सहित अन्य राज्यों में नैनो यूरिया को आम किसानों में लोकप्रिय बनाने के लिए जागरूक कर रही है। यूरिया खाद में सरकार को एक बैग में एक हजार से 1500 रुपये तक का उपदान देना पड़ रहा है। 45 किलोखाद का बैग 240 रुपये में बेचा जाता है जबकि आधा लीटर की नैनो यूरिया 240 रुपये में बेची जा रही है।

विज्ञापन


इस पर सरकार को कोई उपदान भी नहीं देना पड़ रहा है। जबकि बैग पर  हजार रुपये उपदान केंद्र को देना पड़ता है। कई किसानों के पास नैनो यूरिया डालने के लिए स्प्रे पंप नहीं है, उनको सोसायटी की ओर से मुफ्त में पंप उपलब्ध करवाए जाएंगे। नैनो यूरिया स्प्रे करने के  बाद पंप सोसायटी को वापस देना होगा। इफ्को अब हिमफेड को 16 सौ स्प्रे पंप और प्रत्येक सोसायटियों को एक-एक स्प्रे पंप मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। इससे किसानों को नैनो यूरिया स्प्रे करने की दिक्कत नहीं रहेगी।
विज्ञापन


रूस और यूरोपीय देशों से आयात हो रही यूरिया खाद
वर्तमान में यूरिया खाद रूस और यूरोपीय देशों से आयात किया जा रहा है और वहां से खाद 3.5 से चार हजार रुपये बैग के हिसाब से मिल रहा है। इसी कारण से अब सरकार नैनो यूरिया किसानों में लाई है। एक बैग यूरिया के बदले आधा लीटर की बोतल के बराबर है। 1 टन यूरिया खाद में कुल 22 थैले होते हैं। अभी तक एक लाख बोतल नैनो यू्रिया खाद बेची जा चुकी है। देश भर में कुल 1.40 करोड़ बोतलें साल में बेची जानी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed